Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

प्यार और बदले की आग में तपती 'ओ रोमियो', शाहिद कपूर के दमदार अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल

Shahid Kapoor, Bollywood, Review, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Triptii Dimri, Avinash Tiwary, Nana Patekar, Farida Jalal, O Romeo, O Romeo Review, O Romeo Movie Review
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 16:29 IST

फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। प्यार और बदले की भावना से बुनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी में प्यार, दर्द, गुस्सा, जज्बात और इंसानी रिश्तों की कई परतें दिखाई गई हैं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहानी और किरदारों को सोच-समझकर पेश किया है। 

फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जिन्होंने कहानी को संतुलित रखा है। छोटे-छोटे सीन, कैमरे की पकड़ और भावनाओं की गहराई यह दिखाती है कि हर सीन पर बारीकी से काम किया गया है। 

फिल्म के एक्शन सीन बेहद दमदार हैं। शाहिद कपूर और अविनाश तिवारी के एक्शन सीन दर्शकों को बांधे रखते हैं। वहीं तृप्ति डिमरी भी एक्शन में चौंकाती हैं। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है। फिल्म का हर कलाकार अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठता है। शाहिद कपूर का किरदार उस्तारा उनके करियर के बेहतरीन रोल्स में से एक माना जा रहा है। 

उनका अभिनय बेहद प्रभावशाली है। तृप्ति डिमरी का रोल अफशां अपनी मासूमियत और बदले की आग, दोनों को बखूबी दिखाती हैं। अविनाश तिवारी ने जलाल के रूप में दर्शकों को चौंका दिया है। उनका लुक, सिर पर बना टैटू और सख्त अंदाज किरदार को डरावना बनाता है। उनका अभिनय इतना अलग है कि कई जगह पहचानना मुश्किल हो जाता है।

शाहिद और तृप्ति की जोड़ी नई होते हुए भी स्वाभाविक लगती है। वहीं नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म में जान डाल दिखते हैं। नाना पाटेकर के डायलॉग्स सीधे दर्शकों पर गहरा असर छोड़ते हैं, वहीं फरीदा जलाल की दमदार लाइन्स फिल्म को मजबूती देती हैं। फिल्म में हास्य सीन्स भी रखे गए हैं, लेकिन उन्हें बेहद समझदारी से जोड़ा गया है। 

हास्य कहानी की गंभीरता को तोड़ता नहीं, बल्कि कुछ पलों के लिए राहत देता है। संगीत फिल्म की एक और बड़ी खासियत है। विशाल भारद्वाज का संगीत भावनाओं को और गहरा करता है। गाने कहानी के साथ चलते हैं। 'आशिकों की कॉलोनी' और 'पान की दुकान' जैसे गाने फिल्म में एनर्जी लाते हैं। डांस नंबर में दिशा पाटनी और शाहिद कपूर की केमिस्ट्री खास तौर पर ध्यान खींचती है। 

दोनों का डांस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के साथ अपनी शानदार फिल्मों की लिस्ट में एक और मजबूत नाम जोड़ दिया है। इससे पहले वे 'छिछोरे', '83', 'तमाशा', और 'चंदू चैंपियन' जैसी यादगार फिल्में दे चुके हैं। 'ओ रोमियो' उनकी उसी सोच और सिनेमाई दृष्टि को आगे बढ़ाती है।

स्टार्स- 4.5 स्टार्स 

 

Tags: Shahid Kapoor , Bollywood , Review , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Triptii Dimri , Avinash Tiwary , Nana Patekar , Farida Jalal , O Romeo , O Romeo Review , O Romeo Movie Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD