Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रश्मि देसाई : कभी भोजपुरी सिनेमा की डिमांडिंग एक्ट्रेस थीं टीवी की 'तपस्या', संघर्ष से बनाई मजबूत पहचान

Rashami Desai, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 12:55 IST

टीवी की चमक-दमक और बड़े रियलिटी शोज में दिखने से पहले रश्मि देसाई की पहचान भोजपुरी सिनेमा से भी जुड़ी रही। आज रश्मि देसाई का नाम देश की चर्चित टीवी अभिनेत्रियों में लिया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय वह भोजपुरी फिल्मों की डिमांडिंग एक्ट्रेस हुआ करती थीं। छोटे शहर से निकलकर बड़े सपनों तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था, लेकिन संघर्ष, मेहनत और खुद पर भरोसे ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी 1986 को असम के नागांव में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनका असली नाम शिवानी था। बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ गया। पढ़ाई के साथ-साथ उनका झुकाव अभिनय और डांस की ओर बढ़ता गया। उन्होंने कथक और भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली।

रश्मि ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सिनेमा से की। शुरुआती दौर में उन्होंने असमिया और फिर भोजपुरी फिल्मों में काम किया। भोजपुरी सिनेमा में रश्मि देसाई ने एक के बाद एक कई फिल्में कीं और देखते ही देखते वह वहां की जानी-मानी अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगीं। 'बंबइया की लैला छपरा का छैला', 'बलमा बड़ा नादान', 'दूल्हा बाबू', और 'गजब भईल रामा' जैसी फिल्मों में उनका अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया। 

उस दौर में भोजपुरी निर्माता उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के इच्छुक रहते थे। निजी जिंदगी और करियर में आए उतार-चढ़ाव ने रश्मि को आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया। एक वक्त ऐसा भी आया जब वह भारी कर्ज में डूब गईं और खुद उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें कई रातें सड़क पर बितानी पड़ी थीं, लेकिन यही मुश्किलें उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बनीं। 

रश्मि ने हार मानने के बजाय खुद को फिर से खड़ा करने का फैसला किया। टीवी पर उनकी असली पहचान साल 2009 में कलर्स चैनल के लोकप्रिय शो 'उतरन' से बनी। इस शो में उन्होंने 'तपस्या' का किरदार निभाया, जो एक नेगेटिव रोल था। इस किरदार ने रश्मि को घर-घर में पहचान दिलाई। 'तपस्या' का रोल इतना प्रभावशाली था कि लोग उन्हें उसी नाम से पहचानने लगे। 

इसके बाद रश्मि ने 'दिल से दिल तक', 'नागिन', और 'इश्क का रंग सफेद' जैसे कई चर्चित टीवी शोज में काम किया। रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' ने रश्मि के करियर को नई दिशा दी। इसके बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा और 'तंदूर' जैसी वेब सीरीज में गंभीर भूमिका निभाई है। पुरस्कारों की बात करें तो रश्मि देसाई को 'उतरन' के लिए कई टीवी अवॉर्ड्स और नामांकन मिल चुके हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से लेकर हिंदी टीवी और ओटीटी तक हर मंच पर खुद को साबित किया है।

 

Tags: Rashami Desai , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD