Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

हसरतें सीजन 4 के लिए तैयार रानी चटर्जी, साड़ी पहन खुद की तारीफ में पढ़े कसीदे

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Rani Chatterjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 12:53 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी अक्सर फैंस के साथ अपनी जिंदगी और काम से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने गुरुवार को कुछ ऐसा ही करते हुए वीडियो शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रानी चटर्जी शूट के लिए तैयार हो रही हैं। वे साड़ी पहने हुए अपने बालों को बनाती नजर आ रही हैं। 

वहीं, बैकग्राउंड में रानी ने कुमार सानू का रोमांटिक गाना 'कितना हसीन चेहरा' ऐड किया। रानी ने फैंस को अपने अगले प्रोजेक्ट की हिंट देते हुए लिखा, "आइए, हम खुद की तारीफ करें और अपनी मेहनत का जश्न मनाएं। हसरतें सीजन 4 के लिए तैयार हो जाइए।" फैंस को रानी का ये पोस्ट पसंद आ रहा है। वे कयास लगा रहे हैं कि हसरतें के अगले सीजन में रानी नजर आएंगी। 

यह सीरीज पहले भी काफी लोकप्रिय रही है और फैंस लंबे समय से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे थे। रानी भोजपुरी सिनेमा की नामी अभिनेत्री हैं। उन्होंने न सिर्फ हिट फिल्में दी हैं, बल्कि अपने अभिनय और सादगी भरे अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। 'हसरतें' एक इमोशनल और ड्रामा से भरी कहानी है, जिसमें रिश्तों की गहराई दिखाई जाती है। 

पिछले सीजन में इसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अब सीजन 4 में रानी की एंट्री से यह और भी रोमांचक होने वाली है। रानी अपने अभिनय के साथ फिटनेस पर भी काफी ध्यान देती हैं। सोशल मीडिया पर वे अक्सर जिम में एक्सरसाइज करते हुए वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। इन दिनों रानी अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त चल रही हैं। 

वहीं, कुछ प्रोजेक्ट रिलीज हो चुके हैं तो कुछ लाइन पर हैं। अभी हाल ही में उनकी फिल्म 'परिणय सूत्र' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'यूपी वाली-बिहार वाली' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में रानी के साथ संजना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Rani Chatterjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD