Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'दो दीवाने सहर में' के निर्देशक से लिफ्ट में मिली थीं मृणाल ठाकुर, अभिनेत्री ने बताया मुलाकात का पूरा किस्सा

Mrunal Thakur, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Do Deewane Seher Mein
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 11:03 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर पिछले कुछ सालों से अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाती आई हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उनकी यह नई फिल्म दर्शकों के बीच रोमांस से भरी कहानी लेकर आने वाली है। इस बीच उन्होंने फिल्म के निर्देशक रवि उदयवार से पहली मुलाकात के अनुभव को साझा किया।

मृणाल ठाकुर ने कहा, "मेरी पहली मुलाकात रवि सर से उनके नए घर की लिफ्ट में हुई थी। मजेदार बात यह है कि मेरी मां ने उन्हें पहचान लिया था, जबकि मैंने उन्हें पहले देखा ही नहीं था। मेरी मां ने कहा, 'ओह माय गॉड, मुझे आपकी फिल्म 'मॉम' बहुत पसंद आई थी।' " 'दो दीवाने सहर में' में शामिल होने के फैसले को लेकर मृणाल ने आगे कहा, ''मैंने रवि सर को कहा था कि मैं उनके काम की बहुत बड़ी फैन हूं और उनके साथ काम करना चाहती हूं। 

इस पर रवि सर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि जल्द ही बातचीत करेंगे। इसके कुछ दिनों बाद, उनका मेरे पास मैसेज आया। मैं उस समय दुबई जाने वाली थी, इसलिए मेरे पास ज्यादा समय नहीं था।'' उन्होंने बताया, ''मैंने कहानी का छोटा सा हिस्सा सुना और फिर कुछ दिनों बाद सीधे रवि सर के ऑफिस पहुंच गई, जहां मुझे पूरी स्क्रिप्ट सुनाई गई। 

पूरी कहानी सुनते ही मैं फिल्म में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हो गई और मैंने कहा, 'चलो इसे करते हैं।' अप्रैल तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी।'' 'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मृणाल के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुख्य भूमिका में हैं, और यह फिल्म जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शन्स के सहयोग से बनाई जा रही है। निर्माताओं में संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह और उमेश कुमार बंसल शामिल हैं। फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी।

 

Tags: Mrunal Thakur , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Do Deewane Seher Mein

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD