Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं का हल निकाला जा रहा : सफाई, सीवरेज की और विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ अजय गुप्ता

चल रहे विकास कार्यों के प्रोजेक्ट और आने वाले दिनों में शुरू होने जा रहे विकास प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक बातचीत की

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dalwinderjit Singh, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 15:21 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं को लेकर डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह, नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं का हल निकाला जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में प्रतिदिन लाखों लोग नतमस्तक होने के लिए आते हैं। जिस कारण इन क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और सीवरेज की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नई कंपनी को ठेका अलाट किया गया है। 

कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया गया है। इसमें और सुधार लाने के लिए कंपनी द्वारा गाड़ियों और अन्य मशीनरी की संख्या आने वाले दिनों में बढ़ाई जाएगी। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जिन-जिन इलाकों में सीवरेज की समस्या आ रही है, उन उन इलाकों में सुपर साक्कर मशीने लगाकर लगातार डीसिल्टिंग करवाने के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। 

उन्होंने कहा कि खापरखेड़ी  सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी 50 एमएलडी बढ़ाने  का कार्य प्रगति अधीन है। सीवरेज  बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जून 2026 तक इस प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सीवरेज समस्या का काफी हद तक हल निकल जाएगा। 

विधायक डॉ गुप्ता ने डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह से कहा कि रिगो ब्रिज प्रोजेक्ट के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रोजेक्ट के चल रहे कार्यों की मौके पर जाकर समीक्षा भी की जाएगी। इस प्रोजेक्ट का कार्य हर हालत में अक्टूबर 2026 तक पूरा करवा दिया जाए। 

इसके साथ-साथ विधायक डॉ गुप्ता ने  कैरो मार्केट में चल रहे आधुनिक कार पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पहले भी समय अवधि बढ़ाई गई है। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को जून 2026 में लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। 

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जिन-जिन विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी किए जा रहे हैं, उन उन सभी विकास कार्यों को समय अवधि के भीतर पूरा करवाया जाए। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने ढाब खटीका पुराने समय में बने जनाना अस्पताल के बारे में कहा कि इस ऐतिहासिक अस्पताल को मिनी सिविल अस्पताल बनाया जाए। 

जिस पर निगम कमिश्नर ने कहा कि इस अस्पताल की सभी तरह की रैनोवेशन करने के लिए जल्द टेंडर लगा दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस अस्पताल को अलग रूप दे दिया जाएगा। विधायक डॉ गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती कीर्तन गढ़, मूले चक्क और थांदे पिंड की पंचायत में आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की। 

उन्होंने कहा कि इन तीनों पंचायतो में ड्रेनेज ,सीवरेज और अन्य कार्यों को लेकर समस्याए आ रही है। मौके पर मौजूद तीनों पंचायतो के सरपंचों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई। इस पर डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि पंचायतो में आ रही समस्याओं को लेकर एक अलग से भी मीटिंग की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर दलविंदर जीत सिंह ने कहा कि विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा बताई गई समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को इस के हल करने के लिए कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर अगले सप्ताह रिव्यू मीटिंग की जाएगी। इस अवसर पर

निगम निगराण इंजीनियर संदीप सिंह, निगम निगराण  इंजीनियर राहुल गोगनेजा, पावर कॉम के एक्सियन सिमरपाल सिंह, सीवरेज बोर्ड के एक्सियन गुरजिंदर सिंह, डीडीपीओ प्रीतमहेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dalwinderjit Singh , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD