Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गैंगस्टर और तस्कर पहले राज करती रही पार्टियों की देन, पंजाब में भगवंत सिंह मान सरकार ने गैंगस्टरवाद और तस्करों का सफाया शुरू किया-लालजीत सिंह भुल्लर

कहा, लोगों के दुश्मन कोई रहम व तर्स की उम्मीद न करें

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 14:42 IST

पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि सूबे में गैंगस्टरवाद व तस्कर राज करती रही पिछली पार्टियों की देन है जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब की मौजूदा सरकार ने इनका सफाया शुरू कर दिया है। जेल मंत्री आज पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल, पटियाला में पंजाब जेल विभाग के वार्डरों व मैट्रनों की प्रारंभिक ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पासिंग आउट परेड के मौके मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर रहे थे।

इस मौके उनके साथ ए.डी.जी.पी. अरुणपाल सिंह तथा प्रिंसिपल सेक्रेटरी व आई.जी. जेल मुहम्मद तइयब भी मौजूद थे। अपने संबोधन के दौरान लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस ट्रेनिंग के दौरान हथियारों की ट्रेनिंग समेत जेलों में हाई रिस्क बंदियों व इनके आपस के झगड़ों, क्षमता से ज्यादा कैदियों समेत जेल विभाग के मंत्र 'बंदी, संभाल व सुधार (कस्टडी, केयर एंड करेक्शन)' की पूर्ति करने के अलावा अदालतों, कमिशनों व जेल विभाग की हिदायतों की पालना करना सिखाया जाता है।  

जेल मंत्री ने कहा कि यह अति-आधुनिक ट्रेनिंग जेल अमले को मौजूदा समय में पेश रोज नई चुनौतियों से निपटने में काम आएगी। उन्होंने सफल ट्रेनिंग के लिए मुबारकबाद देते हुए पासिंग आउट परेड के दौरान ट्रेनीज द्वारा दिखाई गई दृढ़ता व हौसले की भी सराहना की।  

जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोगों के धियों-पुत्रों को नशों पर लगाकर व बेकसूरों को गोलियां मारकर फिरौती मांगने वाले लोगों के दुश्मनों को सरकार से रहम व तर्स की कोई उम्मीद नही करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार पंजाब को नशा व गैंगस्टरवाद मुक्त, उन्नत व रंगला पंजाब बनाने की ओर बढ़ रही है। 

उन्होंने कहा कि जेलों में बंद कैदियों व बंदियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी जेल विभाग की है, इसलिए किसी बंदी या कैदी द्वारा जेल विभाग पर लगाए गए किसी भी तरह की लापरवाही के दोष बेबुनियाद हैं, क्योंकि जेलों में कोई कुताही नहीं बरती जाती। लालजीत सिंह भुल्लर ने आगे कहा कि जेलों में बंद उच्च दर्जे के गैंगस्टरों, तस्करों व अन्य शरारती तत्वों को सख्त निगरानी के अधीन रखने के लिए लुधियाना में बन रही हाई सिक्योरिटी जेल इस साल के अंत तक चालू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जेलों में मोबाइल, फेंके व अन्य तस्करी रोकने के लिए अति-आधुनिक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं, जिनमें ए.आई. आधारित डिजिटल सी.सी.टी.वी कैमरे, फुल बॉडी व बैग स्कैनर एक्सरे मशीने, स्निफर डॉग्स, मेटल डिटेक्टर, वॉकी-टॉकी सेट, 5-जी वाई-फाई क्षमता वाली सशक्त जेमर शामिल हैं। पासिंग आउट परेड के मौके पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश शर्मा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए रिपोर्ट पेश की तथा बताया कि वार्डर्स व मैट्रनों के बैच नंबर 100 की पासिंग आउट परेड करवाई गई है। 

ट्रेनिंग के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाने वाले ट्रेनीज को जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जेल विभाग में तरस के आधार पर दी गई नौकरियों के 9 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। समागम के मौके ट्रेनीज ने असला चलाने समेत भांगड़े की भी पेशकश की। 

समारोह के मौके डी.आई.जी जेलें एस.एस. मंड व एम.के शर्मा समेत विभिन्न जेलों के सुपरिंटेंडेंट भी मौजूद थे।  

 

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD