Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पटियाला सेंट्रल जेल में उजाला पंजाब प्रिजन ओलंपिक्स-2026 के मुकाबले संपन्न

जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा बंदियों को पिछली गलतियां सुधारकर नई जिंदगी की शुरुआत करने का आह्वान

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 14:37 IST

पंजाब के जेलों एवं परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज सूबे की जेलों में बंद कैदियों एवं हवालातियों को पिछली गलतियां सुधारकर नई जिंदगी की शुरुआत करने का आह्वान किया है। जेल मंत्री आज यहां सेंट्रल जेल पटियाला में उजाला पंजाब प्रिजन ओलंपिक्स-2026 के अंतिम मुकाबलों के विजेताओं को इनाम वितरण के लिए पहुंचे हुए थे। 

इस मौके पर उनके साथ ए.डी.जी.पी. जेलें अरुणपाल सिंह तथा प्रमुख सचिव एवं आई.जी. जेलें मुहम्मद तइयब भी मौजूद थे। आज संपन्न हुए इन मुकाबलों के दौरान सूबे की जेलों के बंदियों के बीच रस्साकशी, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, चित्रकला, एथलेटिक्स, लंबी छाल, शॉट पुट आदि खेलों के मुकाबले करवाए गए। 

जबकि महिला बंदियों के बीच भी शतरंज, चित्रकला, बैडमिंटन सिंगल्स एवं डबल्स, एथलेटिक्स, लंबी छाल एवं शॉट पुट के मुकाबले करवाए गए थे। इनमें पटियाला जोन की जेलों के बंदी खिलाड़ी सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ओवरऑल विजेता रहे, जबकि फिरोजपुर जोन की जेलों के बंदी खिलाड़ी दूसरे तथा कपूरथला जोन की जेलों के बंदी खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे।

जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बंदियों को संबोधन करते हुए कहा कि लूटने वालों के घर सदैव अंधेरा रहता है, इसलिए सभी बंदी अच्छे काम करके अपना भविष्य सुधारें तथा पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में जेलों में बंदियों के सुधार के लिए शुरू किए गए कोर्स करके स्वरोजगार के काबिल बनें। उन्होंने जेलों के बाहर खोले जाने वाले पेट्रोल पंपों की बात करते हुए कहा कि सभी जेलों के बाहर पेट्रोल पंप खोलकर बंदियों को और सुधरने का मौका दिया जाएगा तथा अच्छे आचरण वाले बंदियों को यहां काम का मौका दिया जाएगा।

लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में जेलों में खेलों के ओलंपिक्स करवाने की शुरुआत करके बंदियों को खिलाड़ी बनकर आपस में खेलने तथा भाईचारे की सांझ बनाने तथा बंदियों को अनुशासन में रहते हुए अपने आप में सुधार लाने का मौका दिया है। जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल प्रशासन को यह खेल ओलंपिक्स करवाने की बधाई देते हुए आस जताई कि खेलों एवं अच्छी सोच से जुड़े कैदी जेलों से बाहर आकर समाज की मुख्य धारा में शामिल होंगे।

इस मौके पर महिला बंदियों ने गिद्धा एवं पुरुष बंदियों ने भंगड़ा की प्रस्तुति दी तथा कबड्डी एवं रस्साकशी के मुकाबले करवाए गए जबकि बंदी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। अगली ओलंपिक्स कपूरथला जेल में करवाने के वचन के साथ पटियाला जेल में उजाला पंजाब प्रिजन ओलंपिक्स-2026 के मुकाबले संपन्न हुए।

इस मौके पर पटियाला जेल के सुपरिंटेंडेंट गुरचरण सिंह धालीवाल द्वारा अपनी टीम के सदस्यों वरिष्ठ सुपरिंटेंडेंट जयदीप सिंह एवं अरपनजोत सिंह समेत अन्य पटियाला जेल से संबंधित सभी प्रबंध बेहतर करने के लिए जेल मंत्री ने भरी श्लाघा की। मंच संचालन सुमन बत्रा ने किया। समारोह के दौरान डी.आई.जी. एस.एस. मंड एवं एम.के. शर्मा, आर.टी.ओ. बबनदीप सिंह वालिया समेत विभिन्न जेलों के सुपरिंटेंडेंट एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD