Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

टी20 वर्ल्ड कप : नाथन एलिस-एडम जांपा ने मिलकर निकाले 8 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से रौंदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Nathan Ellis, Adam Zampa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 11:22 IST

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने बुधवार को आयरलैंड के विरुद्ध आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को 67 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। इस टीम का नेट रन रेट +3.350 है, जबकि अपने-अपने पहले मैच जीतने के बाद जिम्बाब्वे (+2.702) और श्रीलंका (+1.000) क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इस टीम को कप्तान ट्रेविस हेड (6) के रूप में 7 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद कैमरून ग्रीन ने जोश इंगलिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 49 रन की साझेदारी की। ग्रीन 11 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 6 चौके शामिल रहे। 

इसके बाद मैट रेनेशॉ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 33 गेंदों में 2 चौकों के साथ 37 रन बनाए, जबकि जोश इंगलिस 17 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इनके अलावा, मार्कस स्टोइनिस ने 29 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 45 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की तरफ से मार्क अडायर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 16.5 ओवरों में 115 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 43 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहां से लॉरेन टकर ने मोर्चा संभाला। टकर ने 27 गेंदों में 24 रन की पारी खेली, जबकि डॉकरेल ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 41 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस और एडम जांपा ने 4-4 विकेट निकाले, जबकि मैथ्यू कुहनेमन ने 1 विकेट हासिल किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Nathan Ellis , Adam Zampa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD