Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

झारखंड विधानसभा को पेपरलेस बनाने की हुई शुरुआत, सीएम हेमंत सोरेन ने परियोजना सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 11:12 IST

झारखंड विधानसभा ने पूरी कार्यवाही को डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में मंगलवार को अहम शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा परिसर में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) परियोजना के सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ और उनके बीच टैबलेट का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन के माध्यम से विधायी कार्यों को अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाया जाएगा। इस एप्लीकेशन के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर विधायक अपने प्रश्न, ध्यानाकर्षण, प्रस्ताव और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इससे उन्हें सत्र के दौरान बार-बार कागजी प्रक्रिया के लिए विधानसभा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि विधानसभा कर्मियों को भी कामकाज में सहूलियत मिलेगी। यह व्यवस्था 18 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आंशिक रूप से लागू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बाद झारखंड प्रशासनिक और तकनीकी सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन से बेहतर कम्युनिकेशन और समन्वय स्थापित होगा। पहले कई बार समन्वय के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन डिजिटल व्यवस्था से इन समस्याओं में कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने साइबर सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग के लिए सभी को सतर्क रहना होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि देश की लगभग 20 राज्यों की विधानसभाओं में नेवा के माध्यम से डिजिटल कार्यप्रणाली लागू की जा चुकी है। झारखंड भी अब इस पहल से जुड़ रहा है। इस अवसर पर सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विधानसभा कर्मी उपस्थित थे। नेवा सेवा केंद्र की शुरुआत को झारखंड विधानसभा में आधुनिक और पारदर्शी विधायी व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD