Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हम अस्थिरता वाली दुनिया में जा रहे हैं : लोकसभा में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Congress Working Committee, CWC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 17:15 IST

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर सवाल उठाए और कहा कि भारत स्थिरता वाली दुनिया से अस्थिरता वाली दुनिया की ओर बढ़ रहा है। लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, "मैं इकोनॉमिक सर्वे देख रहा था। मुझे दो खास बातें मिलीं। पहली, हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां जियोपॉलिटिकल लड़ाई तेज हो रही है। 

चीन, रूस और दूसरी ताकतें अमेरिका के दबदबे को चुनौती दे रही हैं। दूसरी, हम एनर्जी और फाइनेंशियल हथियारों की दुनिया में रह रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हम स्थिरता वाली दुनिया से अस्थिरता वाली दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं।" कांग्रेस सांसद ने कहा, "प्रधानमंत्री और एनएसए ने कहा है कि युद्ध का दौर खत्म हो गया है। 

असल में, हम युद्ध के दौर में जा रहे हैं। इसलिए हम अस्थिरता वाली दुनिया में जा रहे हैं।" राहुल गांधी ने कहा कि डॉलर को चुनौती दी जा रही है और अमेरिका के दबदबे को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम एक सुपरपावर वाली दुनिया से एक ऐसी नई दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं जिसका हम अंदाजा नहीं लगा सकते। 

यह एक अस्थिर दुनिया है। इकोनॉमिक सर्वे भी यही कहता है और मैं इससे सहमत हूं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच मुकाबले में सबसे कीमती चीज भारतीय डेटा है। अगर अमेरिकी सुपरपावर बने रहना चाहते हैं और अगर अमेरिकी अपने डॉलर को बचाना चाहते हैं, तो उसके लिए भारतीय डेटा ही सबसे जरूरी है।

राहुल गांधी ने कहा, "बहुत से लोग कहते थे कि आबादी एक बोझ है, आबादी एक आपदा है। नहीं, आबादी सबसे बड़ी संपत्ति है जो आपके पास हो सकती है। यह एक ताकत है। लेकिन यह तभी ताकत है जब आप उस डेटा को पहचानते हैं।" नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "अगर 'इंडिया अलायंस' राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत कर रहा होता, तो सबसे पहले हम प्रेसिडेंट ट्रंप से कहते कि इस इक्वेशन में सबसे जरूरी चीज भारतीय डेटा है। 

आप अपना डॉलर बचाना चाहते हैं? हम आपके डॉलर को बचाने में आपकी मदद करना चाहते हैं, लेकिन याद रखें कि अगर आप अपना डॉलर बचाना चाहते हैं, तो सबसे बड़ी एसेट जो आपके डॉलर को बचा सकती है, वह भारतीय लोगों के पास है।" कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप, अगर आप इस डेटा का एक्सेस चाहते हैं, तो समझ लें कि आप हमसे बराबरी पर बात करेंगे। आप हमसे ऐसे बात नहीं करेंगे जैसे हम आपके नौकर हों।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD