Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आ अब लौट चलें' के सेट पर ऋषि कपूर के साथ आते थे रणबीर कपूर, हिमानी शिवपुरी ने शेयर की पुरानी यादें

Ranbir Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Aa Ab Laut Chalen, Himani Shivpuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 17:08 IST

ऋषि कपूर निर्देशित 1999 में आई फिल्म 'आ अब लौट चलें' बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी, लेकिन फिल्म के गाने और कहानी फैंस के दिलों पर छा गई। ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की शानदार केमिस्ट्री को आज भी याद किया जाता है। फिल्म में सभी बड़े स्टार्स के साथ हिमानी शिवपुरी ने 'निक्की' का रोल प्ले किया था, और उस वक्त रणबीर कपूर फिल्म के सेट पर उनसे मिलने के लिए आते थे। 

अब अभिनेत्री ने पुरानी यादें ताजा की हैं और बताया कि कैसे सभी लोग अमेरिका में मस्ती करते थे। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हिमानी शिवपुरी ने रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की है और मुलाकात को यादगार बताया। पुराने किस्सों को शेयर कर हिमानी ने कहा, "रणबीर से मिलकर बहुत अच्छा लगा! इतने मिलनसार, विनम्र और प्रतिभाशाली अभिनेता! उन्होंने उठकर मेरे पैर छुए और मेरी तारीफ करते हुए कहा, 'मैडम, आप बिल्कुल वैसी ही दिखती हैं!' 

वाह, रणबीर का आकर्षण और उनके संस्कार! उन्होंने 'आ अब लौट चलें' के दिनों को याद किया जब वे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे और सेट पर आते थे, और चिंटू जी उन्हें मेरे साथ नाटक और संगीत देखने के लिए प्रेरित करते थे! उन्होंने आगे लिखा, "अमेरिका की मेरी पहली यात्रा में, खरीदारी के अलावा मैं ब्रॉडवे शो भी देखती थी। अद्भुत आउटडोर शो, रणबीर की शानदार मेहमाननवाजी, और हमने सतीश कौशिक, परेश रावल, भट्टी जी, सरोज खान, और कभी-कभी ऐश के साथ 'कैट्स,' 'फैंटम ऑफ द ओपेरा,' 'साउंड ऑफ म्यूजिक,' और कई अन्य शो देखे। 

वाह, क्या समय था!" 'आ अब लौट चलें' फिल्म ऋषि कपूर की पहली और आखिरी निर्देशित फिल्म थी, इसके बाद अभिनेता ने किसी फिल्म के डायरेक्शन में हाथ नहीं आजमाया। उस दौरान अभिनेता रणबीर को एक्टिंग के गुर सिखाने के लिए सेट पर लाया करते थे और सबसे ज्यादा समय हिमानी के साथ बिताने के लिए कहते थे। अभिनेत्री ने खुद अपनी आंखों से रणबीर को बड़ा होते देखा है। 

 

Tags: Ranbir Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Aa Ab Laut Chalen , Himani Shivpuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD