Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

’गैंगस्टरां ते वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन 1600 से अधिक व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

12,000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने वांछित अपराधियों से जुड़े 2706 ठिकानों पर की छापेमारी

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Gangstran Te Vaar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 12:28 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस की टीमों ने आज ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन वांछित अपराधियों से संबंधित 2706 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि चल रही मुहिम ‘ गैंगस्टरां ते वार’ में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को वांछित अपराधियों को पकड़ने पर केंद्रित 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया था। 

इस ऑपरेशन के संचालन के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न पुलिस जिलों का व्यक्तिगत दौरा किया। इस संबंध में विवरण साझा करते हुए विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन ‘प्रहार-2’ के तहत लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे पंजाब में वांछित अपराधियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है।

ऑपरेशन प्रहार-2 के दूसरे दिन के परिणाम साझा करते हुए विशेष डीजीपी ने कहा कि कार्रवाई के दौरान 2596 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1,634 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में 53 भगोड़े अपराधी और 534 एहतियातन हिरासत में लिए गए व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा 1,015 व्यक्तियों को पूछताछ और जांच के बाद रिहा कर दिया गया।

लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर - 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध व अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं। इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 346वें दिन भी जारी रखते हुए आज 215 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.7 किलोग्राम हेरोइन, 863 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 12,040 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। 

इससे केवल 346 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 48,866 हो गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राज़ी किया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Gangstran Te Vaar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD