Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मिमी चक्रवर्ती बर्थडे : सीरियल में काम करने के खिलाफ थे अभिनेत्री के माता-पिता, 8 महीनों तक नहीं की थी बात

Special Day, Bollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 12:12 IST

बॉलीवुड, बंगाली सिनेमा, टीवी और गायिका के तौर पर अपनी किस्मत आजमा चुकी बंगाली ब्यूटी मिमी चक्रवर्ती किसी से कम नहीं हैं। अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती राजनीति में जलवे दिखा चुकी हैं। अभिनेत्री का 11 फरवरी को 37वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि कैसे मिमी ने बिना अपने पेरेंट्स को बताए सिनेमा में कदम रखा और फिर आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जन्मी मिमी चक्रवर्ती के सपने बचपन से ही बड़े थे, और वे एक्ट्रेस देखने के सपने तब देख रही थीं, जब उन्हें ठीक से टीवी बॉक्स और सिनेमा के बारे में पता नहीं था। मिमी के माता-पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी कभी भी इंडस्ट्री का हिस्सा बने, और यही कारण था कि मिमी ने अपने पहले सीरियल की जानकारी भी माता-पिता को नहीं दी। 

मिमी ने 'गानेर ओपारे' से टीवी पर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनके माता-पिता को प्रोमो रिलीज होने के बाद इस बात की खबर लगी थी कि मिमी पढ़ाई की जगह सीरियल में काम कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद मिमी ने किया था कि कैसे उनके पिता ने उनसे 7-8 महीनों तक बात नहीं की थी, लेकिन बाद में उनके सपनों को समझा।

मिमी ने इंटरव्यू में कहा था, 'गानेर ओपारे' का प्रोमो रिलीज होने के बाद अचानक से मां का फोन आया था और उन्होंने प्रोमो के बारे में पूछा। उस वक्त मैंने झूठ बोल दिया था कि प्रोमो में मैं नहीं कोई और है, लेकिन बाद में जब सारी चीजें खुलने लगीं, मम्मी और पापा दोनों को गुस्सा आया क्योंकि उनका कहना था कि पुणे पढ़ाई करने के लिए भेजा था, न कि शूटिंग के लिए। 

उस वक्त पापा ने 7-8 महीने तक मुझसे बात नहीं की थी। मिमी की बचपन से बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा थी, और जब उन्हें टीवी बॉक्स (मिमी टीवी को बॉक्स कहा करती थी) के बारे में पता नहीं था, तब से वे टीवी पर काम करने के सपने देख रही थीं। अभिनेत्री हमेशा अपनी मां से पूछा करती थीं कि बॉक्स के अंदर कैसे जा सकते हैं, तो उनकी मां ने कहा था कि इसके लिए बहुत सारी पढ़ाई करनी पड़ती है। 

फिर क्या, छोटी सी मिमी ने सिर्फ टीवी पर काम करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई की थी। मिमी ने अपने टीवी सीरियल्स में काम करके करियर की शुरुआत की थी, और उसके बाद बंगाली और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अगर फिल्मों की बात करें तो उन्होंने बंगाली फिल्म 'बापी बारी जा' से डेब्यू किया था और फिर 'बोझेना शे बोझेना', 'बंगाली बहू इंग्लिश मेम', 'योद्धा द वॉरियर', 'गैंगस्टर' और 'रक्जबीज' जैसी फिल्मों में काम किया। मिमी राजनीति का भी हिस्सा रहीं और तृणमूल कांग्रेस की सीट से सांसद भी रही थीं, लेकिन बढ़ते विवादों की वजह से उन्होंने जल्द ही राजनीति को अलविदा कह दिया।

 

Tags: Special Day , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD