Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

युमनाम खेमचंद सिंह ने स्पाइसजेट की नई उड़ानों को दिखाई हरी झंडी, किफायती किराए की उठाई मांग

Yumnam Khemchand Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Manipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 11:46 IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘विकसित मणिपुर’ के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभा रहा है। राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने यहां बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्पाइसजेट की इंफाल से गुवाहाटी, कोलकाता और मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवाओं की शुरुआत को हरी झंडी दिखाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में राज्य से बाहर यात्रा करने वाले लोगों के लिए हवाई यात्रा सबसे पसंदीदा साधन बन गई है। उन्होंने एयरलाइन को निर्देश दिया कि वह हवाई किराए की समीक्षा करे, ताकि आम लोगों के लिए यात्रा किफायती बन सके। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी जाने वाली स्पाइसजेट की पहली उड़ान के यात्री को बोर्डिंग पास सौंपा।

इस मौके पर कांग्रेस के लोकसभा सांसद आंगोमचा बिमोल अकोइजाम, विधायक टोंगब्राम रॉबिंद्रो सिंह और खाशीम वाशुम, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग बाजपेयी, राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारी तथा स्पाइसजेट के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस बीच, मणिपुर सरकार कई बार नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इंफाल से जुड़ी उड़ानों के अत्यधिक किराए को कम कराने और अतिरिक्त उड़ानें शुरू कराने की मांग कर चुकी है।

परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग बाजपेयी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं और मणिपुर के लोगों को हो रही परेशानियों को सामने रखा। उन्होंने बताया कि इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एलायंस एयर जैसी एयरलाइंस द्वारा वसूले जा रहे अत्यधिक किराए लोगों के लिए भारी संकट पैदा कर रहे हैं। 

कई मामलों में टिकट के दाम अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की तुलना में पांच से छह गुना अधिक बताए गए हैं। बाजपेयी ने यह भी कहा कि इंफाल सेक्टर में हवाई किराए की सीमा से जुड़े सरकारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं हो रहा है और अक्टूबर के बाद से इन रूट्स पर विमानों की संख्या भी घटा दी गई है। 

उन्होंने जानकारी दी कि एलायंस एयर ने इंफाल-सिलचर, इंफाल-आइजोल और इंफाल-डिब्रूगढ़ जैसे अहम रूट्स पर अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इन्हें तत्काल बहाल कराने का आग्रह किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने इन रूट्स को मजबूत जन मांग को देखते हुए क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत फिर से शामिल करने की भी मांग की है।

 

Tags: Yumnam Khemchand Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Manipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD