Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिल्पा शेट्टी ने पेरेंट्स के लिए शेयर किया वीडियो, इंटरनेट एडिक्शन पर की बात

Shilpa Shetty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 17:39 IST

इंटरनेट या सोशल मीडिया आज के समय बच्चे और माता-पिता दोनों के लिए बड़ी परेशानी बनकर उभर रही हैं। बच्चे इंटरनेट के इतने आदी हो चुके हैं कि खाना भी बिना फोन के खाना मुश्किल हो गया है। परिस्थिति इतनी खराब है कि इंटरनेट गेम्स की वजह से बच्चों की जान भी जा रही है, लेकिन अब इसी समस्या पर सबका ध्यान खींचते हुए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने माता-पिता से खास अपील की है। 

उन्हें कुछ ऐसे टिप्स बताएं हैं, जिससे बच्चों को इंटरनेट की लत लगने से रोका जा सकता है। 'सेफर इंटरनेट डे' पर शिल्पा शेट्टी ने आज के माता-पिता के लिए एक हेल्पफुल वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बच्चों पर कंट्रोलिंग किए बिना धीरे-धीरे इंटरनेट यूज की आदत को कम किया जा सकता है। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, "आज के दिन मैं इस मुद्दे पर अपने दिल से बात करना चाहती हूं, न सिर्फ एक सेलिब्रिटी होने की वजह से बल्कि एक मां होना इसके पीछे का बड़ा कारण है। 

इंटरनेट इस वक्त की सबसे शक्तिशाली शक्ति है, जिसका उपयोग हर कोई कर रहा है। इंटरनेट क्रिएटिविटी की आजादी देता है लेकिन साथ ही इसके नुकसान भी हैं। इंटरनेट की वजह से युवा और नन्हें बच्चों के दिमाग पर उन चीजों का असर पड़ रहा है, जिनके बारे में जानना भी उनके लिए जरूरी नहीं है।" माता-पिता को सलाह देते हुए अभिनेत्री ने आगे कहा, "माता-पिता का काम है कि वह टेक्नोलॉजी और बच्चों के बीच संतुलन स्थापित करें, लेकिन सवाल है कि करें कैसे। 

सबसे पहले अपने बच्चे पर ध्यान दें कि वह इंटरनेट पर क्या देख रहा है या स्क्रॉल कर रहा है और उससे बात करने की कोशिश करें कि उसके मन में क्या चल रहा है क्योंकि बच्चे किसी चीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं तो इंटरनेट का सहारा लेते हैं।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "दूसरा बच्चों के साथ अपना रिश्ता मजबूत करे, खासकर टीनएज बच्चों के साथ और उन्हें भरोसा दिलाए कि इंटरनेट पर दिखाई जा रही हर चीज असली नहीं होती है और सही भी। 

बच्चों को सही और गलत के बीच का फर्क समझाएं। अभिनेत्री ने सभी से अपील की आज से सभी माता-पिता मिलकर अपने बच्चों की जिंदगी को बदलने की कोशिश करते हैं और उन्हें इंटरनेट के आदी होने से बचाते हैं।" बता दें कि शिल्पा शेट्टी खुद दो बच्चों की मां हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा और बेटी का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा है।अभिनेत्री ने सेरोगेसी से बेटी को जन्म दिया था।

 

Tags: Shilpa Shetty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD