Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मच्छी मंडी का बढ़िया पार्किंग स्टैंड बनवाया जाएगा

विधायक डॉ गुप्ता ने पार्किंग स्टैंड के नवीनीकरण का किया उद्घाटन

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 12:58 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज मच्छी मंडी पार्किंग स्टैंड के नवीनीकरण करवाने का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि मच्छी मंडी का पार्किंग स्टैंड बढ़िया बनवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। 

उन्होंने कहा कि पार्किंग स्टैंड की हालत ठीक नहीं है। इस पार्किंग स्टैंड में पहले सीवरेज व्यवस्था डलवाई जाएगी, क्योंकि मामूली सी बरसात होने पर यहां पर लंबे अरसे तक पानी खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग स्टैंड को पूरी तरह से पक्का करवा दिया जाएगा।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि इस पार्किंग स्टैंड की चारों ओर दीवार बनवाने के साथ-साथ दो गेट भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर स्ट्रीट लाइट भी लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग स्टैंड का नवीनीकरण होने के उपरांत यहां के दुकानदारों को तो लाभ मिलेगा ही। 

इसके साथ-साथ इस क्षेत्र के आसपास के घरों में रहने वाले लोग जो अपनी गाड़ियां यहां पर पार्क करते हैं, उनको भी लाभ मिलेगा। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि अंदुरून शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए उचित पार्किंग स्टैंड बनवाने का उन्होंने पहले ही लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। उ

न्होंने कहा कि कैरो मार्केट में भी आधुनिक पार्किंग स्टैंड का निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग स्टैंड में लगभग 350 गाड़ियां ऑटोमेटिक तरीके से पार्क हो सकेगी। उन्होंने कहा कि कैरो मार्केट पार्किंग स्टैंड को जून 2026 को लोगों को समर्पित करवा दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज  विशाल गिल, वासु राम, बबिता जयसवाल,मैडम पूनम, विक्की कुमार,गुरदास सिंह, जग्गा सिंह, अजय नेओल, बिट्टू दोधी, नगर निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD