Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

स्टारलिंक और गुजरात सरकार के बीच सहयोग, डिजिटल कनेक्टिविटी मिशन में नई दिशा

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 11:10 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत@2047 के विजन को साकार करने में सुदृढ़ डिजिटल गवर्नेंस को अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बताया है। उनके द्वारा दिए गए डिजिटल भारत के संकल्प को गुजरात के ग्रामीण सुदूरवर्ती स्थलों सहित राज्यव्यापी विस्तृत करने की दिशा में गुजरात सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सोमवार को इस उद्देश्य से एलन मस्क की स्पेसएक्स की सब्सिडियरी स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ आपसी सहयोग के आशय पत्र (एलओआई) का विनिमय किया। इस एलओआई के परिणामस्वरूप राज्य में डिजिटल कनेक्टिविटी मिशन तथा रणनीतिक पहलों से सुदूरवर्ती, दूरदराजी तथा कम टेलीकॉम सुविधा और नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में हाईस्पीड सैटेलाइट आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस एलओआई के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट में कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी), ई-गवर्नेंस सुविधाओं, सरकारी विद्यालयों, जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष, पोर्ट्स, वन्यजीव अभयारण्यों के क्षेत्रों को जोड़ने का आयोजन है। यह एलओआई नर्मदा तथा दाहोद जैसे आकांक्षी जिलों सहित राज्य के आदिजाति जिलों में डिजिटल इन्क्लूजन (समावेशन) के लिए महत्वपूर्ण कदम बनेगा। 

इस एलओआई के क्रियान्वयन से इन जिलों में पुलिस आउटपोस्ट्स, आपदा प्रबंधन केंद्रों, वन्यजीव मॉनिटरिंग तथा कृषि अनुसंधान केंद्रों के लिए मजबूत कनेक्टिविटी द्वारा सिक्योरिटी तथा स्टेबिलिटी बढ़ने के साथ रिलायेबल डिजिटल सर्विस डिलीवरी भी सुनिश्चित होगी। इस पहल के अंतर्गत राज्य के स्कूलों में शिक्षा के लिए स्मार्ट कनेक्टिविटी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में स्वास्थ्य सुख-सुविधा की सेवाएँ और टेली-मेडिसीन सुविधाएं आसानी से एवं तेजी से उपलब्ध होंगी। 

साथ ही, विभिन्न सरकारी एजेंसियों, विभागों, विद्यालयों और डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम्स की कैपिसिटी बिल्डिंग के लिए भविष्य में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राज्य में सीमलेस तथा ईजी कनेक्टिविटी की आवश्यकताओं के संदर्भ में इस एलओआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार तथा स्टारलिंक के प्रतिनिधियों के संयुक्त कार्य समूह का गठन किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रेरक उपस्थिति में गांधीनगर में यह एलओआई विनिमय समारोह आयोजित किया गया। राज्य सरकार की ओर से उद्योग आयुक्त पी. स्वरूप तथा स्टारलिंक की ओर से स्टारलिंक इंडिया के हेड प्रभाकर जयकुमार ने इस एलओआई का परस्पर आदान-प्रदान किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस संयुक्त प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन आगामी भविष्य में राज्य की डिजिटल सेवाओं को अधिक व्यापक बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा और ई-गवर्नेंस की प्रगति को अधिक गति देगा। इस एलओआई में राज्य के जीआईडीसी के इंडस्ट्रियल पार्क्स, हाईवे सेफ्टी सिस्टम्स, मैरीटाइम पोर्ट कनेक्टिविटी तथा कोस्टल पुलिस ऑपरेशन में भी कनेक्टिविटी अधिक मजबूत बनाने के विषयों को शामिल किया गया है।

गुजरात सरकार तथा एलन मस्क की स्पेसएक्स की सब्सिडियरी स्टारलिंक के बीच आपसी सहयोग के एलओआई विनिमय समारोह में मुख्य सचिव एमके दास, उद्योग विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव पी. भारती, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. अजय कुमार तथा राज्य सरकार एवं स्टारलिंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD