Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

जयदीप अहलावत : ओटीटी के 'हाथीराम' एसएसबी एग्जाम में फेल, फिर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से लिखी सफलता की इबारत

Bollywood, OTT, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Jaideep Ahlawat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 11:47 IST

बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जयदीप अहलावत एक जाना-माना नाम हैं। उनके अभिनय ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया है। कम लोग ही जानते हैं कि उनका असली सपना इंडस्ट्री में आना नहीं, बल्कि भारतीय सेना में ऑफिसर बनना था। बचपन से ही उन्होंने देश सेवा का जुनून मन में रखा और इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कई बार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में इंटरव्यू दिए, लेकिन वह इसे पास नहीं कर पाए।

सेना में जाने का यह सपना अधूरा रह गया, लेकिन इसी अधूरे ख्वाब ने उन्हें जीवन में संघर्ष और मेहनत का अनुभव दिया, जिसकी झलक उनके अभिनय में दिखती है। जयदीप का जन्म 8 फरवरी 1980 को हरियाणा के रोहतक जिले के खारकरा गांव में हुआ था। वह एक जाट किसान परिवार से आते हैं। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने रोहतक से शिक्षा हासिल की और 2005 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से एमए इंग्लिश में ग्रेजुएशन किया। 

इस दौरान उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के लिए तैयारी भी की, लेकिन असफल रहने के बाद उन्होंने पुणे के फिल्म और टेलीविजन संस्थान एफटीआईआई से एक्टिंग में डिग्री हासिल की। इस दौरान उनके साथ राजकुमार राव, विजय वर्मा और सनी हिंदुजा जैसे साथी थे, जो अब फिल्म इंडस्ट्री में सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

जयदीप ने थिएटर की ओर रुख किया। पंजाब और हरियाणा में उन्होंने कई स्टेज शोज और नाटकों में हिस्सा लिया। थिएटर ने उन्हें किरदार निभाने, भावनाओं को समझने और दर्शकों से जुड़ने की कला सिखाई। थिएटर और छोटे स्टेज शोज के अनुभव ने उन्हें फिल्मों में कदम रखने में मदद की। जयदीप ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में शॉर्ट फिल्म 'नरमीन' से की। 

इसके बाद उन्होंने कई छोटे रोल करना शुरू किए। 2010 में उन्हें प्रियदर्शन की फिल्म 'खट्टा मीठा' में निगेटिव किरदार मिला। इसके बाद उन्होंने अजय देवगन की फिल्म 'आक्रोश' में भी काम किया। लेकिन उन्हें लोकप्रियता अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली। इस फिल्म में उनके किरदार ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का ध्यान खींचा।

जयदीप ने तमिल सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' और इसके सीक्वल में भी काम किया। इसके अलावा, वह 'कमांडो- ए वन मैन आर्मी' में विलेन के रूप में नजर आए। अक्षय कुमार स्टारर 'गब्बर इज बैक', शाहरुख खान की 'रईस', 'राजी', 'बागी 3' और 'भैया जी सुपरहिट' जैसी फिल्मों में उनके किरदार यादगार साबित हुए।

लेकिन सबसे बड़ा मुकाम जयदीप को तब मिला जब उन्होंने 2020 में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'पाताल लोक' में हाथीराम चौधरी का किरदार निभाया। इस भूमिका के चलते उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने 'ज्वेल थीफ', 'जाने जान', और 'महाराज' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया।

 

Tags: Bollywood , OTT , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jaideep Ahlawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD