Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बचपन में लड़कियों के लिए बस खरीदना चाहते थे पंजाबी सिंगर-एक्टर जसबीर जस्सी, पढ़ाई छोड़ ऐसे बने संगीत के बादशाह

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Jasbir Jassi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 12:23 IST

'खाता-पीता लाहे दा, बाकी अहमद शाहे दा', यानी जो खा लिया और तन को लगा, वही अपना है, बाकी सब बेकार है। पंजाब के पॉप और सूफी संगीत के लिए प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर और एक्टर जसबीर जस्सी इसी पंजाबी कहावत को अपना जीवन मानते हैं। वे पंजाब के ऐसे कलाकार हैं, जो आज पर जीने पर यकीन करते हैं और उसी सोच के साथ गाते हैं। 

सिंगर 7 फरवरी को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। छोटी उम्र से पढ़ाई में रुचि न रखने वाले सिंगर जसबीर जस्सी हमेशा से लड़कियों के बीच पॉपुलर रहे थे। छोटी उम्र में भी आसपास की ज्यादातर लड़कियां उन्हें राखी बांधती थीं। सिंगर का बचपन में सपना था कि वे बड़े होकर एक अमीर इंसान बनेंगे और एक बड़ी सी बस खरीदकर सभी लड़कियों को घुमाएंगे, लेकिन सिंगर की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

नौवीं कक्षा में फेल होने और जैसे-तैसे इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़कर उन्होंने संगीत की तरफ रुख किया और उसी विषय में पढ़ाई की। सिंगर ने संगीत में पढ़ाई तो कर ली, लेकिन अब आगे क्या करना है, इसको लेकर भ्रम की स्थिति थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि जस्सी ने नाटकों से अपनी गायिकी की शुरुआत की। वे पहले लोगों का मनोरंजन करने के लिए नाटकों के मंच पर गाते थे और सबसे अधिक भगत सिंह के गाने गाते थे। 

उन्होंने अपनी कला को निखारने के लिए वी.एस. जॉली, पूरन शाह कोटी और उस्ताद शौकत अली खान जैसे उस्तादों के मार्गदर्शन में शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। 1990 की शुरुआत के साथ जस्सी को पंजाबी फिल्मों में गाना गाने का मौका मिला। फिल्मों में उनकी आवाज बाकी सिंगर्स के साथ शामिल होने की वजह से खास पहचान नहीं मिल पाई, लेकिन उन्हें करियर का पहला हिट किसी फिल्म से नहीं, बल्कि अपने एल्बम के जरिए मिला। 

उन्होंने एल्बम "चन्ना वे तेरी चन्ननी" से युवाओं को अपना दीवाना बना लिया और उसके बाद एल्बम 'दिल ले गई' से घर-घर फेमस हो गए, जिसके बाद उन्होंने 'कोका', 'कुड़ी-कुड़ी', 'एक गेहरा गिद्दे वीच', 'ओ नाल नी', और 'लख तेरा निका' जैसे कई हिट गाने दिए। जसबीर जस्सी ने हमेशा पॉप और डांसिंग सॉन्ग को अपनी आवाज दी है, और वे अश्लील गानों को अपनी आवाज देने के बिल्कुल खिलाफ हैं। 

अक्षय कुमार की फिल्म 'लौंग द लश्कारा' गाने के बाद उन्हें कई गानों के ऑफर आए थे, लेकिन लिरिक्स अश्लील होने की वजह से उन्होंने कई गानों को ठुकरा दिया। सिंगर का हमेशा उसूल रहा है कि पंजाब को साफ-सुथरे और युवाओं को प्रेरित करने वाले गाने ही देंगे। जसबीर जस्सी सिर्फ गानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने पंजाबी फिल्म खुशियां, हीर-रांझा, और ये है प्यार का मौसम जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Jasbir Jassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD