Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'मैं घबरा गई, गाना ही भूल गई', लता मंगेशकर से पहली मुलाकात को श्रेया घोषाल ने किया याद

Shreya Ghoshal, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 12:21 IST

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का नाम संगीत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनका संगीत आज भी लोगों के जीवन का हिस्सा है। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इसी कड़ी में मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के मंच पर लता मंगेशकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। 

एपिसोड की शुरुआत लता दीदी के योगदान को याद करते हुए की गई। दर्शकों से लेकर जज तक, सभी बेहद भावुक हो गए। इस खास अवसर पर शो की जज श्रेया घोषाल ने लता मंगेशकर को उनके योगदान के लिए नमन किया। उन्होंने फिल्म 'जब जब फूल खिले' का अमर गीत 'ये समां है प्यार का' गाया। जैसे ही गीत की शुरुआत हुई, पूरे स्टूडियो में एक शांत और भावनात्मक माहौल छा गया।

गीत के बाद श्रेया घोषाल ने मंच पर लता मंगेशकर से जुड़ी अपनी निजी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा, ''मैं लता दीदी को अपना आदर्श मानती हूं, ठीक वैसे ही जैसे हर गायक उन्हें अपना गुरु मानता है। मेरी उनसे पहली मुलाकात काफी खास रही। एक बार मैं एक स्टूडियो में रिकॉर्डिंग कर रही थी और मुझे पता चला कि उसी स्टूडियो में लता मंगेशकर भी रिकॉर्डिंग के लिए आई हैं। 

यह सुनते ही मैं इतनी घबरा गई कि मेरा ध्यान गाने से पूरी तरह हट गया। मैं गाना ही भूल गई थी।'' श्रेया ने बताया, ''उस समय रिकॉर्डिस्ट ने मुझसे कहा कि आज रिकॉर्डिंग छोड़ दीजिए और पहले जाकर लता दीदी से मिल लीजिए। इसके बाद मैं दौड़ते हुए लता जी के पास पहुंचीं। मन में बहुत कुछ कहने की इच्छा थी, लेकिन शब्द नहीं निकल पा रहे थे। 

तभी, लता दीदी ने खुद मुझे कहा कि उन्होंने मेरे गाने सुने हैं और मैं बहुत अच्छा गाती हूं।'' श्रेया ने कहा, ''वह पल मेरे लिए खास हो गया। इस मुलाकात को मैं जीवन भर नहीं भूल सकती।'' लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर फिल्म जगत और संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी श्रद्धांजलि दी। 

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लता मंगेशकर के साथ बिताए गए एक पुराने पल का वीडियो साझा किया और लिखा, ''भारत रत्न लता मंगेशकर की मधुर आवाज, उनके गीत और उनकी आत्मा हमेशा दिल में बसे रहेंगे। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन यह विश्वास मुझे सुकून देता है कि उनकी आत्मा अमर है।''

 

Tags: Shreya Ghoshal , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD