Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भारत ने इतिहास रचा, अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 400 रन का आंकड़ा छूने वाला पहला देश

Vaibhav Suryavanshi, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 12:18 IST

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 411/9 का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में 350 रन का आंकड़ा छूने वाला पहला देश बन गया है। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले, अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भारत के ही नाम था। 

टीम इंडिया ने साल 2016 में फतुल्लाह में नामीबिया के खिलाफ 349/6 का स्कोर बनाया था। उस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 96 गेंदों में 111 रन की पारी खेली थी। भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में तीसरी बार 400 का आंकड़ा छुआ है। टीम इंडिया ने 16 फरवरी 2024 को स्कॉटलैंड के विरुद्ध 3 विकेट खोकर 425 रन बनाए थे, जबकि 22 जनवरी 2022 को युगांडा के खिलाफ 5 विकेट खोकर 405 रन जुटाए थे।

आपको बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा चेज 311 रन का है, जो भारत ने बुधवार को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल किया था। शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी खिताबी मुकाबले में भारत ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन की पारी खेली। 

इस बीच उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ 90 गेंदों में 142 रन, जबकि वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 गेंदों में 89 रन की साझेदारी की। आयुष म्हात्रे 51 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कनिष्क चौहान ने अंतिम ओवरों में तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 400 के पार पहुंचाया। 

उन्होंने 20 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 37 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट मैनी लम्सडेन ने अपने नाम किया।

 

Tags: Vaibhav Suryavanshi , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD