Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

अंडर 19 वर्ल्ड कप : 30 बाउंड्री के साथ 175 रन! फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Suryavanshi, Sports News, Cricket, Under 19 World Cup, Under 19 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 16:33 IST

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 80 गेंदें खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। इसी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के, अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी, फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज और अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। 

आइए, इन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 175 रन की पारी खेली। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में उन्मुक्त चंद दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में भारत की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 111 रन की नाबाद पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स (108), इंग्लैंड के स्टीफन पीटर्स (107) और भारत के मनजोत कालरा (101*) लिस्ट में क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस संस्करण में कुल 30 छक्के लगाए। इसी के साथ वैभव ने साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2022 में 18 छक्के जड़े थे। 

फिन एलन साल 2016 और 2018 में इतने ही छक्के लगा चुके थे। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के विरुद्ध फाइनल मुकाबले में कुल 15 छक्के लगाए। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक ही पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में नामीबिया के विरुद्ध 12 छक्के लगाए थे। 

ऑस्ट्रेलिया के क्रेग सिमंस इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2002 में केन्या के विरुद्ध 11 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने यूथ वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में यूएई अंडर-19 के खिलाफ अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यवंशी के नाम अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, उन्होंने 71 गेंदों में इस कारनामे को किया। 

इसी टूर्नामेंट में इसी मैदान पर इंग्लैंड के बेन मेयस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 98 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक के मामले में वैभव दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 55 गेंदों में किया। ऑस्ट्रेलिया के विल मालाजचुक ने इसी साल जापान के विरुद्ध महज 51 गेंदों में शतक पूरा किया था।

 

Tags: Vaibhav Suryavanshi , Sports News , Cricket , Under 19 World Cup , Under 19 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD