Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

डब्ल्यूपीएल 2026 : स्मृति मंधाना के इन रिकॉर्ड्स के चलते भी खास रहा ये टूर्नामेंट

Sports News, Cricket, Womens Premier League, WPL, Womens Premier League 2026, WPL 2026, Smriti Mandhana, WPL Final, WPL Final 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 16:13 IST

महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया। इस जीत की नींव स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी ने रखी। खासकर मंधाना पूरे टूर्नामेंट में छाई रहीं और उन्होंने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए। 

स्मृति मंधाना ने फाइनल में 41 गेंदों पर 87 रन बनाए, जो डब्ल्यूपीएल फाइनल के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इसी पारी में जॉर्जिया वोल ने 79 रन बनाए, जो फाइनल मुकाबलों में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज हुआ। इससे पहले फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड 2025 में हरमनप्रीत कौर (66 रन) का था।

स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 165 रनों की साझेदारी ने भी नया इतिहास रचा। यह डब्ल्यूपीएल में किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी रही। इस साझेदारी ने 2023 में बने 162 रनों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह डब्ल्यूपीएल फाइनल की पहली शतकीय साझेदारी भी रही और साथ ही किसी भी महिला टी20 फाइनल में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के रूप में दर्ज की गई। 

इस साझेदारी के साथ स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल में छह शतकीय साझेदारियों का हिस्सा बनने वाली खिलाड़ी बन गईं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है। फाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक मात्र 23 गेंदों में पूरा किया। यह डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड 29 गेंदों का था।

यह स्मृति मंधाना का डब्ल्यूपीएल में सबसे तेज अर्धशतक भी रहा। इस फाइनल के साथ स्मृति मंधाना का पूरा सत्र भी उल्लेखनीय रहा। उन्होंने नौ पारियों में 377 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनका औसत 53.85 और स्ट्राइक रेट 153.25 रहा। यह एक डब्ल्यूपीएल सत्र में दूसरा सबसे बड़ा रन स्कोर है। स्मृति मंधाना ने डब्ल्यूपीएल में अपने एक हजार रन भी पूरे किए। 

वह ऐसा करने वाली पांचवीं खिलाड़ी बनीं। इसके साथ ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए डब्ल्यूपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज का स्थान भी हासिल किया। छह विकेट से मिली इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब जीता। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Womens Premier League , WPL , Womens Premier League 2026 , WPL 2026 , Smriti Mandhana , WPL Final , WPL Final 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD