Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन की पहल ‘पढ़ाई विद एआई’ ऐप का किया शुभारंभ

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Rajesh Dharmani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 18:35 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बरठीं में जिला प्रशासन बिलासपुर की अभिनव पहल ‘पढ़ाई विद एआई’ का विधिवत शुभारंभ किया। यह एआई ऐप आधारित डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म विशेष रूप से जिला बिलासपुर के उन विद्यार्थियों के लिए आरंभ किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को नई दिशा देने, सोच का विस्तार करने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने की सबसे सशक्त तरीका है। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए राज्य सरकार निरंतर नवाचार और शिक्षा के समान अवसर सुनिश्चित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रही है।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ‘पढ़ाई विद एआई’ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के समान अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत पूर्ण डिजिटल शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसमें निरंतर अकादमिक काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि एनटीपीसी के सहयोग से ‘पढ़ाई विद एआई’ से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Rajesh Dharmani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD