Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन

हितधारकों की क्षमता निर्माण हमारा प्रमुख उद्देश्य- संयुक्त आयकर आयुक्त

Guru Nanak Dev University Amritsar, Guru Nanak Dev University, Prof Karamjeet Singh, GNDU, Amritsar, Income Tax Department
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 16:52 IST

आयकर विभाग, टीडीएस चार्ज, अमृतसर ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू), अमृतसर में नए आयकर अधिनियम, नए टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों और उनके अनुपालन पर एक सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार को लुधियाना के संयुक्त आयकर आयुक्त श्री भूपिंदर सिंह और अमृतसर के आयकर अधिकारी श्री विकास कुमार ने संबोधित किया। 

वक्ताओं ने प्रतिभागियों को नए आयकर अधिनियम, 2025 की प्रमुख विशेषताओं, हालिया संशोधनों, नए टीडीएस/टीसीएस अनुभागों, प्रक्रियात्मक पहलुओं और वैधानिक अनुपालन आवश्यकताओं से अवगत कराया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डीडीओ के तौर पर सेवा निभा रहे अधिकारियों और अन्य हितधारकों में जागरूकता बढ़ाना, प्रक्रियात्मक विसंगतियों को कम करना तथा कर कटौती और संग्रहण में समयबद्ध एवं सटीक अनुपालन को प्रोत्साहित करना था। 

टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों के अंतर्गत गैर-अनुपालन एवं चूक के परिणामों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अधिकारियों से सीधे संवाद करने और अपने सवालों का जवाब जानने का मौका मिला। सभा को संबोधित करते हुए श्री भूपिंदर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीडीएस एवं टीसीएस के अंतर्गत नए कर प्रावधानों पर व्यापक जानकारी प्रदान कर हितधारकों की क्षमता का निर्माण करना है, जो कि सीबीडीटी की ‘हितधारकों की क्षमता निर्माण’ पहल के अनुरूप है।

यह सेमिनार शैक्षणिक संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करने और सूचित कर व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए आयकर विभाग के सतत प्रयासों का हिस्सा थी। विभाग ने देशभर में कर नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कराधान और अनुपालन के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Tags: Guru Nanak Dev University Amritsar , Guru Nanak Dev University , Prof Karamjeet Singh , GNDU , Amritsar , Income Tax Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD