Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

टी20 वर्ल्ड कप से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कोच गौतम गंभीर, बप्पा से मांगी मन्नत

Gautam Gambhir, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 16:09 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, जिससे पहले गुरुवार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। कोच ने बप्पा के दर्शन के साथ भारत के सफल होने की प्रार्थना की। गौतम गंभीर इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज से पहले मध्य प्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे। 

वह इसी सीरीज के बीच में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पर दर्शन के लिए गए। इसके बाद टी20 सीरीज के दौरान उन्होंने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में है। हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की है। बुधवार को खेले गए वार्म-अप मैच में भी टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

गौतम गंभीर को साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में टीम इंडिया पिछले साल एशिया कप की विजेता बनी। इसके साथ ही भारत ने टी20 फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन को भी निखारा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। टीम इंडिया 7 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

उसका पहला मैच यूएसए से होगा, जिसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है, लेकिन इस मैच को लेकर फिलहाल सस्पेंस है। पाकिस्तानी सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ यह मुकाबला खेलने की इजाजत नहीं दी है। 

टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ईशान किशन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

 

Tags: Gautam Gambhir , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD