Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'हम जानते हैं आप ही चैंपियन बनेंगे,' टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम ने 'मैन इन ब्लू' को दी शुभकामनाएं

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rohit Sharma, Harmanpreet Kaur, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 16:06 IST

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जैसे ही टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों में जुटी है, वैसे ही महिला क्रिकेट टीम की ओर से उन्हें लगातार समर्थन और शुभकामनाएं मिल रही हैं। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने 2025 में आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। महिला टीम अब मेगा इवेंट के लिए पुरुष टीम को दिल से शुभकामनाएं भेज रही हैं। 

उन्होंने आने वाले टूर्नामेंट में खिताब बचाने के लिए टीम इंडिया को सफलता की कामना की है। भारतीय पुरुष टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतर रही है। टीम ने 2024 का टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था। ऐसे में महिला खिलाड़ियों का यह हौसला बढ़ाने वाला संदेश भारतीय क्रिकेट में एकता और आपसी सहयोग को दिखाता है।

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे पहले अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए कहा, "टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं। पूरे दिल से खेलो, मजे करो और हम सब जानते हैं कि आप यह जीतने वाले हो। शुभकामनाएं।" टीम की उपकप्तान और स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने भी पुरुष टीम की तारीफ की। 

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया शानदार लग रही है और सभी को एक और ट्रॉफी का इंतजार है। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम को शुभकामनाएं, टीम बहुत अच्छी लग रही है, हम सभी एक और कप का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कोई दबाव नहीं है और उम्मीद है कि हम कुछ अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।" एकदिवसीय विश्व कप में अहम भूमिका निभाने वाली और सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं दीप्ति शर्मा ने भारत में होने वाले टूर्नामेंट को खास बताया। 

उन्होंने कहा कि यह विश्व कप भारत में खेला जाएगा, इसलिए यह और भी भावनात्मक और खास होगा। ऑलराउंडर ने कहा, "बहुत-बहुत शुभकामनाएं, यह भारत में होने वाला है और यह बहुत खास होगा। कप घर ले आओ।" विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी पुरुष टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "आप सभी को मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं, गुड लक दोस्तों।"

भारतीय महिला टीम ने 2025 में पहली बार महिला एकदिवसीय विश्व कप जीतकर यह दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट की भावना हर प्रारूप और हर फॉर्मेट में एक जैसी है। टी20 विश्व कप में जहां पुरुष टीम शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है, वहीं महिला टीम 15 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी कर रही है। इस दौरे में पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे, इसके बाद तीन एकदिवसीय मैच और एक टेस्ट मैच होगा।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rohit Sharma , Harmanpreet Kaur , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD