Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैंने चैटजीपीटी का इस्तेमाल नहीं किया,लेकिन मानता हूं एआई इंटरफेस अहम : डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump, US President, United States, New York, Donald John Trump, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 16:04 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने चैटजीपीटी जैसे एआई इंटरफेस का इस्तेमाल नहीं किया, फिर भी उन्हें लगता है ये बहुत अहम है। उन्होंने ये भी कहा कि वो एआई के मामले में चीन से काफी आगे हैं और भविष्य में इस क्षेत्र में और अधिक निवेश के लिए भी तैयार हैं। अमेरिकी मीडिया आउटलेट एनबीसी न्यूज से बातचीत में माना कि एआई टूल का उन्होंने इस्तेमाल नहीं किया है लेकिन इसके बारे में वो सब कुछ जानते हैं। 

एआई से अमेरिका में लेऑफ और अमेरिका की तैयारी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने अपनी तैयारियों पर राय रखी और माना कि वो इस मामले में बीजिंग से काफी आगे हैं। ट्रंप ने कहा, "हम चीन से काफी आगे हैं। एआई रेस में अमेरिका चीन से ही नहीं, पूरी दुनिया से भी काफी आगे है।" उन्होंने आगे कहा, "एआई और ऑटोमोबाइल कंपनियां अमेरिका में फैक्ट्रियां बना रही हैं। 

एआई को बहुत ज्यादा बिजली चाहिए, इसलिए उनकी योजना है कि हर नई फैक्ट्री बिजली खुद बनाएगी।" दावा किया कि अमेरिका में एआई, ऑटो प्लांट और दूसरी इंडस्ट्रीज बड़े पैमाने पर बन रही हैं और देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।'' एआई के कारण ले ऑफ वाले सवाल पर ट्रंप ने कहा, " कहा गया था कि इंटरनेट नौकरियां खत्म कर देगा, रोबोट नौकरियां खत्म कर देंगे, सब कुछ नौकरियां खत्म कर देगा और अगर आप स्मार्ट हैं, तो आप आखिर में बहुत अच्छा करते हैं।"

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने एआई टूल इस्तेमाल न करने की भी बात कही। माना कि उन्होंने चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे बहुचर्चित एआई इंटरफेस का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा, "मैंने सच में नहीं किया है, लेकिन मुझे इसके बारे में सब पता है। मुझे लगता है ये बहुत महत्वपूर्ण है।" बुधवार रात टीवी पर प्रसारित शो में ट्रंप ने माना कि अमेरिका का राष्ट्रपति होना उनके लिए सबसे मुश्किल काम है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति बनना सबसे खतरनाक काम है। मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता रहती है, लेकिन इस डर को मन से निकालना पड़ता है।"

 

Tags: Donald Trump , US President , United States , New York , Donald John Trump , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD