Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

नेहा और टोनी का नया गाना रिलीज, फैंस को आया पसंद

Neha Kakkar, Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 13:06 IST

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और उनके भाई ने एक बार फिर अपने फैंस के लिए रोमांटिक सॉन्ग 'मिल लेना' रिलीज कर दिया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ की जोड़ी एक बार फिर कमाल दिखा रही है। दोनों ने मिलकर इस रोमांटिक डुएट को अपनी आवाज दी, जबकि इसके बोल का लेखन और कम्पोजिशन टोनी कक्कड़, जूनियर और रोहनप्रीत सिंह ने मिलकर किया है। 

इन तीनों ने मिलकर ट्रैक को हल्के-फुल्के रोमांस के साथ इमोशंस दिया है। गाने में नेहा और टोनी की जोड़ी एक बार फिर कमाल दिखा रही है। नेहा और टोनी की जुगलबंदी में दोनों गाने के बोल के साथ मजेदार अंदाज में खेलते नजर आते हैं। गाने के बोल दिल छू लेने वाले हैं। खासकर 'मिल लेना एक बार' वाली लाइन, रूठे हुए प्रेमी की मिलने की तड़प और प्यार की चाहत को बखूबी से बयां कर रही है। 

यह गाना उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो किसी से नाराजगी के बाद भी प्यार की उम्मीद रखते हैं। यह गाना सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ को अपने गानों को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अभी हाल ही में दोनों ने ‘कैंडी शॉप’ गाना रिलीज किया था, जिसके बाद दोनों को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। 

अब देखना होगा कि फैंस को नेहा और टोनी का ये गाना कैसा लगता है। बता दें कि नेहा का करियर काफी संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने छोटी सी उम्र से ही भजन गाकर अपने परिवार की आर्थिक मदद शुरू कर दी थी। बाद में वे इंडियन आइडल सीजन 2 में नजर आईं, जिसके बाद नेहा ने इंडस्ट्री में गायन की शुरुआत फिल्म कॉकटेल का गाना 'सेकंड हेंड जवानी' से की थी। नेहा ने अब तक कई मशहूर गाने दिए हैं, जिनमें 'जादू की झप्पी', 'धतिंग नाच', 'मनाली ट्रांस', 'लंदन ठुमकदा', और 'दिलबर' जैसे हिट गाने शामिल हैं।

 

Tags: Neha Kakkar , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD