Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

मोना सिंह ने समझाया लोकप्रियता का असली मतलब, कहा- 'ट्रेंड से ज्यादा लंबा असर छोड़ता है यादगार किरदार'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Mona Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 13:06 IST

आज बदलते दौर में लोकप्रियता का पैमाना सोशल मीडिया ट्रेंड और वायरल कंटेंट बन गया है। इस पर अभिनेत्री मोना सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सच्ची प्रासंगिकता अब भी दमदार अभिनय और यादगार किरदारों से ही आती है। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू के दौरान अपने लंबे करियर को याद करते हुए मोना सिंह ने कहा, ''कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो दर्शकों के दिल और दिमाग में हमेशा के लिए बस जाते हैं। 

लोकप्रिय टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस शो में मेरा किरदार जस्सी आज भी लोगों को उतना ही याद है, जितना सालों पहले था। यही कलाकार की असली कमाई होती है, जब दर्शक उन्हें उनके किरदार के नाम से पुकारते हैं।'' मोना सिंह ने कहा, ''आज के समय में भी यादगार अभिनय की अहमियत खत्म नहीं हुई है। 

अगर किसी कलाकार का काम लोगों के दिल को छू जाता है, तो वह सोशल मीडिया ट्रेंड से कहीं ज्यादा लंबा असर छोड़ता है।'' उन्होंने कहा, ''इंडस्ट्री में प्रासंगिक बने रहने के लिए सबसे जरूरी चीज है खुद को लगातार चुनौती देना। एक ही तरह के किरदार बार-बार निभाना किसी भी कलाकार के लिए न तो रोमांचक होता है और न ही विकास का रास्ता खोलता है। 

कलाकार को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नए तरह के रोल अपनाने चाहिए, चाहे उनमें जोखिम ही क्यों न हो।'' मोना ने कहा, ''असली ग्रोथ तभी होती है जब कलाकार अनजाने रास्तों पर चलने की हिम्मत करता है। नए माध्यम, नई कहानियां और अलग तरह के किरदार कलाकार को न केवल बेहतर बनाते हैं, बल्कि दर्शकों से भी नया रिश्ता जोड़ते हैं। 

प्रयोग से डरना कलाकार की रचनात्मकता को सीमित कर देता है।'' मोना सिंह इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज 'कोहरा 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस सीरीज का प्रीमियर 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। इसमें उनके साथ अभिनेता बरुण सोबती अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Mona Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD