Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. बलबीर सिंह द्वारा मोहाली में मुख्यमंत्री सेहत योजना की चल रही पंजीकरण प्रक्रिया की समीक्षा

प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को पंजीकरण तेज़ करने के निर्देश, ताकि सभी पात्र नागरिकों को लाभ मिल सके

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Prabhjot Kaur, Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Mukh Mantri Sehat Yojna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 17:20 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज मोहाली के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में मुख्यमंत्री सेहत योजना की चल रही पंजीकरण प्रक्रिया की समीक्षा की। अधिकारियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह प्रमुख, नागरिक-केंद्रित योजना भगवंत सिंह मान सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि है, जिसका उद्देश्य पंजाब के निवासियों को संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। 

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 900 से अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है तथा लगभग 2,300 उपचार पैकेज शामिल किए गए हैं, जो इसे देश की सबसे व्यापक और विशिष्ट स्वास्थ्य योजनाओं में से एक बनाता है। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत भर्ती से लेकर उपचार से संबंधित सभी प्रक्रियाएँ (सर्जरी सहित), प्रयोगशाला जांच और दवाइयाँ बिना किसी पूर्व शर्त के कवर की जाती हैं।

मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने स्वास्थ्य मंत्री को पंजीकरण अभियान की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि जिले भर में इस समय 190 पंजीकरण केंद्र कार्यरत हैं। इनमें 163 विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (वी  एल सी/ सी एस सी केंद्र) और 27 विशेष शिविर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इन 27 विशेष शिविरों के स्थान आवश्यकता अनुसार बदले जा रहे हैं।

पंजीकरण प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि पंजीकरण की गति और तेज़ की जाए, ताकि 10 लाख रुपये की कैशलेस मुख्यमंत्री सेहत योजना का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक और परिवार तक पहुंच सके। डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों को सतर्क करते हुए कहा कि कुछ धोखाधड़ी करने वाले लोग पंजीकरण टीमों के नाम पर भोले-भाले लोगों से पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि जिले में इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस समीक्षा बैठक में एडीसी (विकास) सोनम चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन, सीएमएफओ गुरमीत सिंह सोही, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर तथा जिला योजना समिति की चेयरपर्सन, इंजीनियर प्रभजोत कौर भी उपस्थित थीं।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Prabhjot Kaur , Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mukh Mantri Sehat Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD