Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरदीप सिंह मुंडियां ने नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत हुए 16 अधिकारियों को सौंपे पदोन्नति पत्र

मान सरकार ने समय पर दिए बनते हक, नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत हुए कानूनगो: हरदीप सिंह मुंडियां

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 17:38 IST

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कानूनगो से नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत हुए 16 अधिकारियों को पदोन्नति पत्र सौंपे। यह पदोन्नतियां निर्धारित सेवा नियमों के तहत तथा सभी विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत की गई हैं।

पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के सेवा हितों की सुरक्षा और उनके बनते अधिकार समय पर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ये पदोन्नतियां प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ करने और ज़मीनी स्तर पर जन सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने पदोन्नत नायब तहसीलदारों से ईमानदारी, समर्पण और ज़िम्मेदारी के साथ कर्तव्य निभाने की अपील करते हुए कहा कि राजस्व अधिकारी भूमि एवं राजस्व मामलों में जनता के लिए पहला संपर्क बिंदु होते हैं। प्रशासनिक सेवाओं पर उनके आचरण और कार्यशैली का जनता के विश्वास पर सीधा प्रभाव पड़ता है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी पारदर्शिता बनाए रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे और बिना किसी पक्षपात के जनता की सेवा सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त आयुक्त (राजस्व) श्री अनुराग वर्मा ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने समयबद्ध ढंग से पदोन्नतियां कर पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की है ताकि अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा कर सकें।

नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत अधिकारियों में स्वर्ण सिंह, राजिंदर सिंह, गुरदीप लाल, राजेश कुमार, करमजीत सिंह, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, परमिंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सुखबीर सिंह, सुनील प्रभाकर, ओंकार सिंह, रणदीप सिंह, बलजीत सिंह और कारज सिंह शामिल हैं।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD