Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

अपारशक्ति खुराना और तुलसी कुमार का गाना 'निक्की निक्की गल' रिलीज

Tulsi Kumar, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Aparshakti Khurana, Nikki Nikki Gal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 16:31 IST

टी-सीरीज अपने प्रशंसकों के लिए अक्सर मजेदार गाने पेश करता रहता है। टी-सीरीज ने मंगलवार को अपने दर्शकों के लिए रोमांटिक सॉन्ग 'निक्की निक्की गल' रिलीज किया। इस गाने में एक बार फिर से अपारशक्ति खुराना और तुलसी कुमार की जुगलबंदी देखने को मिल रही है। गाने को दोनों ने मिलकर अपनी आवाज में गाया है और एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। 

वहीं, साक्षी रत्ती ने गाना लिखने के साथ इसका संगीत भी तैयार किया है। टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की जानकारी देते हुए एक क्लिप शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "थोड़ी सी नाराजगी पर बहुत सारा प्यार। 'निक्की निक्की गल' गाना अब रिलीज हो गया है।" गाने की कहानी बहुत प्यारी है। इसमें छोटी-छोटी बातों पर होने वाली नाराजगी को प्यार से सुलझाने की बात पर जोर दिया गया है। 

अपारशक्ति खुराना गाने में तुलसी कुमार को प्यार भरे अंदाज में समझाते नजर आते हैं कि छोटी नाराजगी पर इतना गुस्सा नहीं करना चाहिए। गीत के बोल बेहद सरल, मजेदार और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं, जिस वजह से ये गाना हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है। वीडियो में अपारशक्ति और तुलसी की केमेस्ट्री आकर्षक दिखाई गई है। 

इसमें कुछ शादी के सीन भी दिखाए गए हैं। गाने को साधारण लेकिन बेहद प्यारे अंदाज में पेश किया गया है, जिसमें न तो ज्यादा ड्रामा है और न ही कोई भारी-भरकम सेटिंग। यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, गाना सभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। फैंस को अक्सर अपारशक्ति और तुलसी की जुगलबंदी काफी पसंद आती है। 

यही कारण है कि वे इस गाने में दोनों को एक बार फिर से साथ में देखकर खुश हो रहे हैं। इससे पहले दोनों 'राम जानकी' समेत कुछ गानों में नजर आ चुके हैं। अपारशक्ति संगीत के साथ अभिनय में कमाल करते हैं। अब वे जल्द ही फिल्म 'रूट-रनिंग आउट ऑफ टाइम' से साउथ सिनेमा डेब्यू करने जा रहे हैं।

 

Tags: Tulsi Kumar , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Aparshakti Khurana , Nikki Nikki Gal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD