Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ये नया हिंदुस्तान है...'धुरंधर 2' का धांसू टीजर रिलीज, दर्शक बोले- अब 19 मार्च का इंतजार

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar, Dhurandhar Teaser, Dhurandhar The Revenge, Dhurandhar The Revenge Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 16:29 IST

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर का सोशल मीडिया पर धमाल देखने को मिला। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद यूजर्स इस सीक्वल के लिए उत्साहित नजर आए। टीजर करीब 1 मिनट 12 सेकंड लंबा है, जिसमें रणवीर सिंह का इंटेंस और खूंखार लुक सामने आया है। 

वह दो अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिसमें गोलीबारी, मारकाट और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर सीन हैं। टीजर की लाइन खास तौर पर चर्चा में है-"ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।" फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले पार्ट की तरह ही इस सीक्वल में भी एक्शन, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण किया है। 

टीजर से साफ झलक मिलती है कि कहानी पहले से ज्यादा इंटेंस होगी, जिसमें रिवेंज का तड़का और खूब एक्शन सीक्वेंस होंगे। मेकर्स ने टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है कि यह नया हिंदुस्तान है, जो दुश्मनों को घर में घुसकर भी सबक सिखाएगा। यह टीजर पहले भाग में खत्म हुई कहानी के आगे की झलक दिखाता है। पहला भाग की कहानी रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और रणवीर सिंह के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। 

रहमान डकैत की मौत के बाद दूसरे भाग में रणवीर के लिए अगली चुनौतियां और अवसर हैं। टीजर में रणवीर के हमजा के किरदार से पहले जसकीरत सिंह रंगी के किरदार की भी काफी झलकियां हैं, जो एक शानदार ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस करती हैं। इन चीजों के अलावा टीजर में बहुत कुछ नया नहीं है, लेकिन एक्शन से भरपूर इस टीजर के सीन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं।

पहला पार्ट 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। यह फिल्म हाल में ही ओटीटी पर भी रिलीज हुई है और नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। अब सीक्वल में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत अन्य कलाकारों के नजर आने की जानकारी है। 

फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी। टीजर रिलीज के बाद से यूजर्स सोशल मीडिया पर बेहद उत्साहित नजर आए और इसे 'धुरंधर का धमाका 2.0' बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि रणवीर का लुक और एक्शन शानदार है। वहीं, लोग कहते नजर आए कि अब 19 मार्च का इंतजार है।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar , Dhurandhar Teaser , Dhurandhar The Revenge , Dhurandhar The Revenge Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD