Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब बिगाड़ने का समय आ गया... रणवीर सिंह ने दिखाई 'धुरंधर 2' की धांसू झलक

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar, Dhurandhar The Revenge
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 16:20 IST

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर 2' की रिलीज को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इस बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह धांसू अंदाज में नजर आए। रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म धुरंधर 2 का धमाकेदार पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस झलक दिखाई है। 

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "अब बिगाड़ने का समय आ गया..." पोस्टर में रणवीर अपने नए धांसू और इंटेंस लुक में नजर आए हैं, जो फिल्म के रिवेंज-थीम को साफ दिखाता है। साथ ही रणवीर ने जानकारी दी कि फिल्म धुरंधर: रिवेंज का टीजर आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज होने वाला है। 

रणवीर सिंह ने पोस्टर के साथ लिखा कि अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है, जिससे साफ है कि यह सीक्वल पहले से भी ज्यादा एक्शन, ड्रामा और बदले की भावना से भरा होगा। धुरंधर 2 आदित्य धर के निर्देशन में बन रही है। आदित्य धर पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी हिट फिल्म के डायरेक्टर रह चुके हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। यह हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जो कि नॉर्थ के साथ ही साउथ ऑडियंस के लिए भी खुशखबरी है। 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही। ऐसे में मेकर्स का दावा है कि यह सीक्वल पहले पार्ट से भी बड़ा और ज्यादा धमाकेदार होगा। 

धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान दर्ज करते हुए 800 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। इसके दूसरे भाग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar , Dhurandhar The Revenge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD