Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

बजट हर वर्ग के लिए लाभकारी, किसानों और युवाओं पर खास ध्यान : विजय सांपला

Vijay Sampla, Bharatiya Janata Party, BJP, Chairman National Commission for Scheduled Castes, NCSC, National Commission for Scheduled Castes, Budget for 2026-27, Union Budget 2026-27, Union Budget
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 11:01 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला ने सोमवार को आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान केंद्रीय बजट और नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस से इस्तीफे व भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने बजट को लेकर कहा कि यह पूरे देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 

यह बजट युवाओं, महिलाओं, गरीबों, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के लिए भी बेहद लाभकारी है। विजय सांपला ने कहा कि यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना को आगे बढ़ाता है। किसानों के लिए इसमें खास तौर पर ध्यान दिया गया है ताकि उनकी फसलों को अच्छा दाम मिल सके और खेती में नए बदलाव किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और यह बजट देश को आगे ले जाने वाला साबित होगा। एक्सपोर्ट, इम्पोर्ट और इंडस्ट्री को जिस तरह से बढ़ावा दिया गया है, उससे आने वाले समय में भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगी। खासकर प्रोडक्शन और क्वालिटी पर दिए गए जोर से देश का नाम दुनिया में ऊंचा होगा। 

आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पंजाब के जालंधर, लुधियाना और होशियारपुर जैसे क्षेत्रों को इंडस्ट्री और प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने की सोच इसमें साफ नजर आती है। खासतौर पर होशियारपुर के लोगों के लिए यह गर्व और खुशी की बात है कि उनके क्षेत्र को विकास के नक्शे पर मजबूती से रखा गया है।

नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस से इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विजय सांपला ने कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता कि वे बीजेपी में शामिल हों। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की कोई ठोस जानकारी उनके पास नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि नवजोत कौर सिद्धू के बयानों से कांग्रेस की अंदरूनी हालत सामने आ गई है।

विजय सांपला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से ही भ्रष्टाचार की पार्टी रही है और नवजोत कौर सिद्धू की बातों ने इसे साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर काम के लिए मोटी रिश्वत और रेट फिक्स होने की बातें सामने आई हैं, जिससे यह साफ होता है कि पार्टी के अंदर ही बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी अंदर से ही भ्रष्टाचार में डूबी हो, वह देश को क्या साफ शासन दे सकती है? उनके मुताबिक कांग्रेस का दूसरा नाम ही भ्रष्टाचार बन चुका है और यह बात अब जनता के सामने खुलकर आ गई है।

 

Tags: Vijay Sampla , Bharatiya Janata Party , BJP , Chairman National Commission for Scheduled Castes , NCSC , National Commission for Scheduled Castes , Budget for 2026 27 , Union Budget 2026 27 , Union Budget

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD