Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

'गलतियां बोझ नहीं, सीख हैं', मोना सिंह ने साझा किया जिंदगी जीने का मंत्र

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Mona Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 10:54 IST

जिंदगी में हर इंसान से कोई न कोई गलती जरुर होती है, लेकिन कुछ लोग उन्हीं गलतियों को याद करके खुद को दोषी मानते रहते हैं। यही अपराध बोध धीरे-धीरे इंसान के आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की इच्छा को कमजोर कर देता है। ऐसे में जानी-मानी अभिनेत्री मोना सिंह का कहना है कि गलतियां बोझ नहीं, बल्कि सीख होती हैं। 

गलती पर रुक जाना सही नहीं होता, उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही असली समझदारी है। आईएएनएस से बात करते हुए मोना सिंह ने कहा, ''जब मुझसे कोई गलती होती है, तो मैं खुद को दोषी ठहराने के बजाय उस पर सोचती हूं, उससे सीख लेती हूं और फिर आगे बढ़ जाती हूं। जिंदगी में आगे बढ़ने का यही एकमात्र सही तरीका है। 

अगर इंसान हर गलती को अपने सिर पर लादकर चलता रहे, तो न तो वह खुश रह सकता है और न ही खुद को बेहतर बना सकता है। मेरा मानना है कि गलती बोझ नहीं, बल्कि एक सीख है, जो आगे का रास्ता दिखाती है।''उन्होंने कहा, ''गलती को गलती मानकर खुद को दोषी महसूस करना और उसे मन में दबाकर रखना इंसान को पीछे खींचता है। 

इसके उलट, अगर उस गलती को एक सीख की तरह देखा जाए, तो वही अनुभव इंसान को मजबूत बनाता है। जिंदगी तभी आगे बढ़ती है, जब हम खुद को माफ करना सीखते हैं।'' मोना सिंह ने रिश्तों को लेकर कहा, ''जिंदगी लगातार हमें कुछ न कुछ सिखाती रहती है। कई बार यह सीख हालात के जरिए मिलती है और कई बार उन लोगों के जरिए, जो हमारे जीवन में आते हैं। 

हर इंसान जो हमारी जिंदगी में आता है, उसका कोई न कोई कारण होता है। कुछ लोग लंबे समय तक साथ रहते हैं, तो कुछ समय के साथ दूर हो जाते हैं, कोई हमें भरोसा करना सिखाता है, तो कोई खुद को समझना। हर रिश्ता अपने पीछे कोई न कोई सीख जरूर छोड़ जाता है। यही इंसान होने की सबसे खूबसूरत बात है। अगर हम इन अनुभवों से सीखना बंद कर दें, तो हमारे अंदर कड़वाहट भरने लगती है।

अगर हम सीखते रहें, तो हम एक बेहतर इंसान बनते जाते हैं।''उन्होंने कहा, ''अगर इंसान को आगे बढ़ना है, तो उसे कड़वाहट छोड़नी होगी। जिंदगी में ठहराव तभी आता है, जब हम पुरानी बातों में उलझे रहते हैं। सीख लेकर आगे बढ़ना ही इंसान को अंदर से मजबूत बनाता है और उसे बदलने, बढ़ने और निखरने का मौका देता है। यही सोच इंसान को भावनात्मक रूप से परिपक्व बनाती है।''

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Mona Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD