Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'कुछ हेडलाइंस मिस नहीं करनी चाहिए...', अनुभव सिन्हा ने 'अस्सी' को बताया खास फिल्म

Taapsee Pannu, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Assi, Anubhav Sinha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 10:45 IST

निर्देशक अनुभव सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म 'अस्सी' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर वह लगातार फिल्म से जुड़े पोस्ट कर रहे हैं। इस बीच लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने ट्रेलर रिलीज की जानकारी देने के साथ ही बताया कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है।  उन्होंने अस्सी के मोशन पोस्टर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कभी-कभी मैं सोचता हूं कि हम कौन सी हेडलाइन देखें और क्यों, और यह कैसे चुनते हैं। 

क्या आपको पता है? मुझे नहीं पता। ट्रेलर मंगलवार सुबह 11 बजे आएगा। इसे मिस मत करना। कुछ हेडलाइंस मिस नहीं करनी चाहिए। अस्सी एक जरूरी और खास फिल्म है, जो सिनेमाघरों में 20 फरवरी से आ रही है।"'अस्सी' अनुभव सिन्हा की सोशल-थ्रिलर फिल्म है, जो मुद्दों पर आधारित उनकी पिछली फिल्मों जैसे 'मुल्क', 'थप्पड़' और 'आर्टिकल 15' की परंपरा को आगे बढ़ाती है। 

यह एक इन्वेस्टिगेशन-आधारित थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें समाज की कड़वी सच्चाइयों, न्याय व्यवस्था और उन हेडलाइंस पर सवाल उठाए गए हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। मेकर्स के अनुसार, फिल्म दर्शकों को हकीकत से रूबरू कराएगी।फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। यह तापसी और अनुभव सिन्हा के साथ की तीसरी फिल्म है। 

तापसी इससे पहले अनुभव सिन्हा के साथ 'मुल्क' और 'थप्पड़' में काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने मजबूत और संवेदनशील किरदार निभाए थे।वहीं, अस्सी में तापसी एक इंटेंस और पावरफुल परफॉर्मेंस देने को तैयार हैं, जिसकी झलक फिल्म मेकर्स पहले ही दिखा चुके हैं। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ कनी कुसरुती, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

वहीं, स्पेशल अपीयरेंस में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा भी नजर आएंगे।फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर गौरव सोलंकी हैं, प्रोडक्शन भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा के बैनर तले है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही थिएटर्स में 'बॉर्डर 2' के साथ अटैच होकर रिलीज हो चुका है, लेकिन डिजिटल ट्रेलर 11 बजे लॉन्च होने वाला है।

 

Tags: Taapsee Pannu , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Assi , Anubhav Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD