Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वैलेंटाइन वीक से पहले रोमांस का जादू, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी पर चढ़ा अरिजीत के 'इश्क का फीवर'

Shahid Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Tripti Dimri, O Romeo, Ishq Ka Fever
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 18:12 IST

साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस कड़ी में मेकर्स ने नया गाना 'इश्क का फीवर' रिलीज कर दिया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। कुछ दिनों पहले ही अरिजीत ने घोषणा की थी कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं। इस फैसले के बीच अरिजीत का नया गाना उनके चाहने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

गाने में म्यूजिक कंपोज विशाल भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। गाने की शुरुआत में फरीदा जलाल की एक दमदार लाइन सुनाई देती है, जो धीरे-धीरे एक मधुर और रोमांटिक धुन में बदल जाती है। इसके बाद शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री गाने के इमोशन्स को और गहरा बना देती है। 

यह गाना धीरे-धीरे दिल में उतरता है। 'इश्क का फीवर' टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। अरिजीत सिंह की आवाज में यह गाना वैलेंटाइन वीक के लिए एकदम परफेक्ट है, क्योंकि इसमें रोमांस धीरे-धीरे बढ़ता है और दर्शकों को प्यार का एहसास कराता है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

फिल्म 'ओ रोमियो' की बात करें तो, इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्‍ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसी प्रमुख हस्तियां हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है। फिल्म में शाहिद ने एक माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का रोल किया है। 

वहीं, सपना उर्फ सपना दीदी के रोल में तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं। फिल्म का हाल ही में एक गाना 'हम तो तेरे ही लिए' रिलीज किया गया था, जिसमें सपना और हुसैन उस्तरा के बीच रोमांस दिखाया गया। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रस्तुत कर रहे हैं, इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की तरफ से है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Shahid Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Tripti Dimri , O Romeo , Ishq Ka Fever

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD