Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा पटियाला और नाभा जेलों का औचक निरीक्षण

पंजाब सरकार जेलों को नशा मुक्त रखने के लिए वचनबद्ध-लालजीत सिंह भुल्लर

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 31 Jan 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 12:25 IST

पंजाब के ट्रांसपोर्ट एवं जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज केंद्रीय जेल पटियाला और नाभा जेल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेलों में चल रही गतिविधियों और कैदियों की भलाई का जायजा लिया। केंद्रीय जेल पटियाला में, जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल फैक्टरी का दौरा करते हुए बंदियों के लिए चलाए जा रहे लंबे समय के आई.टी.आई. कोर्सों की विस्तृत समीक्षा की। 

उन्होंने वर्कशॉप का निरीक्षण किया और कैदियों तथा अंडरट्रायल कैदियों से प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में बातचीत की। दौरे के दौरान, लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल रसोई और भोजन सुविधाओं, मुफ्त कानूनी सहायता, इलाज और चिकित्सा सुविधाएं का भी निरीक्षण किया, कैदियों से उनकी रहन-सहन की स्थितियों के बारे में बातचीत करते हुए जेल अधिकारियों द्वारा प्रदान की जा रही समग्र सेवाओं का मूल्यांकन किया। 

जेल मंत्री ने सुविधाओं और भलाई उपायों की समीक्षा के लिए जेल में महिला वार्ड का भी दौरा किया। लालजीत सिंह भुल्लर ने कैदियों को भविष्य में किसी भी गलत गतिविधियों में शामिल होने से बचने की सलाह देते हुए उनके पुनर्वास और भविष्य की बेहतर जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार कैदियों में सकारात्मक मूल्य-कौशल पैदा करने के लिए लगातार कार्यरत रहते हुए, पंजाब की जेलों को नशों से मुक्त रखने के लिए वचनबद्ध है। जेल मंत्री ने अनुशासन बनाए रखने और सुधारवादी पहलों को बेहतर बनाने के लिए जेल प्रशासन के समर्पित प्रयासों की सराहना की। 

वापसी के दौरान जेल मंत्री ने मुलाकात क्षेत्र में कैदियों के रिश्तेदारों से बातचीत की और मुलाकात प्रक्रिया के बारे में मुलाकातियों से फीडबैक भी प्राप्त किया। केंद्रीय जेल के सुपरिंटेंडेंट गुरचरण सिंह धालीवाल और नाभा जेल सुपरिंटेंडेंट इंदरजीत सिंह काहलों ने जेल मंत्री को प्रशासनिक उपायों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और जेल सुरक्षा को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट अर्पनजोत सिंह रहिल, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (फैक्टरी) जैदीप सिंह और अन्य जेल अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD