Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सनातन सेवा समिति द्वारा भव्य श्री हनुमान चालीसा का आयोजन सराहनीय : मनीष सिसोदिया

विजय शर्मा व वरुण मेहता द्वारा आए लोगों का आभार व्यक्त

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Deepak Bali, Ashok Parashar Pappi, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 31 Jan 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 12:07 IST

सनातन सेवा समिति पंजाब की लुधियाना इकाई द्वारा स्थानीय भाई रणधीर सिंह नगर दुर्गा माता मंदिर में भव्य श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया तथा पंजाब सरकार के पर्यटन व सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार श्री दीपक बाली  विधायक अशोक पराशर पप्पी तथा मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर विशेष तौर पर पहुंचे। 

इस दौरान समिति के राष्ट्रीय प्रमुख विजय शर्मा व जोन संगठन महासचिव वरुण मेहता ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। श्री मनीष सिसोदिया ने मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला संकीर्तन कमेटियों को वाद्य यंत्रों की किट बांटी तथा उपरांत सभी उपस्थित हजारों लोगों ने एक स्वर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का उच्चारण किया। 

श्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि हमारे जीवन में धर्म व कर्म का विशेष महत्व है हमे धर्म के अनुसार मिली शिक्षा को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए। उसी के अनुसार चलने वाला इंसान कभी भी जिंदगी में किसी भी मुसीबत का सामान करने में सक्षम हो जाता है ईश्वर ने धरती पर हर जीव के जीने का साधन बनाया है। 

लेकिन जोह उसके साधक है वो नाम सिमरन करके अपने इस जीवन में ही अपने जन्म को सुधार लेते है और आज सनातन सेवा समिति विजय शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भर में सनातनियों को साथ जोड़ने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। तथा प्रदेश के 117 हलकों में संगठन का विस्तार करना अच्छा प्रयास है तथा वरुण मेहता द्वारा मालवा जोन में किए जा रहे कार्य तथा जिला व ब्लॉक कमेटियों का गठन कर सनातनियों को साथ जोड़ा जा रहा है।

सिसोदिया ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्म हमेशा अच्छे रखने चाहिए मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। किसी भी संस्था द्वारा जरूरतमंदों को शिक्षा स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया करवाने से कई परिवारों के कष्ट दूर होते है और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का भी यही प्रयास है कि हर घर तक स्वास्थ्य योजना का लाभ पहुंचे आज सरकार लोगो के द्वार की नीति पर कार्य कर रही है।

श्री दीपक बाली ने संबोधित करते हुए कहा  कि सनातन सेवा समिति द्वारा संकीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र प्रदान करने से मोहल्ले में छोटे मंदिरों में सनातन के प्रचार प्रसार को ताकत मिलेगी। समिति के राष्ट्रीय प्रमुख श्री विजय शर्मा ने कहा कि समिति द्वारा पंजाब के 23 जिलों में साप्ताहिक हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

हमारी महिला संकीर्तन टीमें घर घर जाकर तथा अन्य आयोजनों द्वारा चालीसा का उच्चारण कर रही है और समिति के सदस्य युवा वर्ग को सनातनी संस्कृति से अवगत करवाकर उन्हें धर्म के प्रचार प्रसार हेतु जागरूक कर रहे हैं। समिति के मालवा जोन के संगठन महासचिव वरुण मेहता ने मंच संचालन करते हुए श्री हनुमान चालीसा का व्याख्यान किया तथा इसके साथ ही सभी आए हुए श्रद्धालुओं तथा समिति के सदस्यों कीर्तन मंडलियों मंदिर कमेटियों का आभार व्यक्त किया।इस मौके नन्हीं बच्ची वाणी ने रसमय हनुमान स्तुति की

इस अवसर पर वेद प्रचार मंडल के रोशन लाल आर्य समिति के जिला इंचार्ज निखिल शर्मा महिला विग इंचार्ज रुपिंदर कौर हल्का आत्म नगर कॉर्डिनेटर भारत शर्मा नौनी हल्का उत्तरी से अश्वनी कन्नौजिया हल्का सेंट्रल से साहिल पाठक हल्का पश्चिमी से कर्ण ढड महिला विग से सिमर वर्मा , नरेंद्र कौर , शुभम् सहोता  व अन्य भारी संख्या में उपस्थित थे

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Deepak Bali , Ashok Parashar Pappi , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD