Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धूरी शहर में नशे के खिलाफ विशाल पैदल यात्रा निकाली

नशे के खात्मे के लिए मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता: दलवीर सिंह ढिल्लों

Dalvir Singh Dhillon, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dhuri, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धूरी , 31 Jan 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 11:51 IST

धूरी शहर में नशे के खात्मे के लिए जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नशे के खिलाफ एक विशाल पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस पैदल यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देना था।

इस अवसर पर पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है और इस प्रकार की पैदल यात्राएं लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

वक्फ बोर्ड पंजाब के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें।

स्मॉल इंडस्ट्रीज के निदेशक अनिल मित्तल और निदेशक जस्पाल भुल्लर ने कहा कि नशा मुक्त समाज ही विकसित और मजबूत पंजाब की नींव रख सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी अभियानों के साथ-साथ सामाजिक सहयोग से ही इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

इस अवसर पर हरप्रीत सिंह गिल, दरशन सिंह पाठक, जिला परिषद सदस्य रछपाल सिंह भुल्लर, पुष्पिंदर शर्मा, अमनजोत कौर, राजीव चौधरी, अश्वनी धीर, संदीप तायल, गगन जवांदा, वीरभान, अजीब सिंह और सुखपाल सिंह, रूबल, रूपिंदर भुल्लर, डॉ. कुलजीत धवन, हरप्रीत सिंह मीमसा और हैप्पी गर्ग ने भी नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

इस पैदल यात्रा के दौरान नशे के खिलाफ नारे लगाए गए और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। अंत में आम आदमी पार्टी की समूची टीम के सदस्यों और शहरवासियों ने नशा मुक्त धूरी और नशा मुक्त पंजाब बनाने का संकल्प दोहराया।

 

Tags: Dalvir Singh Dhillon , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dhuri , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD