Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ढाई किलो के हाथ के साथ 5 किलो का दिल : 'बॉर्डर-2' की बीटीएस वीडियो में दिखा सनी देओल का अनदेखा पहलू

Sunny Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 16:00 IST

सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर-2' सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। फिल्म के रिलीज के बाद भी स्टारकास्ट फिल्म से जुड़े अनदेखे वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फतेह सिंह  का गंभीर किरदार निभाने के साथ सनी देओल ने फिल्म के सेट पर ढेर सारी मस्ती भी की है। बीटीएस वीडियो में अभिनेता ढाई किलो के हाथ के साथ 5 किलो के दिल के साथ दिख रहे हैं। 

सनी देओल ने फिल्म के रिलीज के एक हफ्ते बाद 'बॉर्डर-2' का बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सेट के बाकी कलाकारों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं और सेट पर पंजाबी भाषा में बात कर रहे हैं। वीडियो में अभिनेता कहते हैं, "प्रोड्यूसर ने कहा कि ज्यादा गर्मी लगे तो हम बर्फ मंगा देंगे, लगता है कि प्रोड्यूसर साहब ने ज्यादा सीरियस ले लिया है।" 

एक दूसरे चंक में अभिनेता हाथ हिलाकर डांस स्टेप जैसा कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं और कहते हैं, "ऐसे ही हाथ हिलाते-हिलाते आगे की डिस्कशन भी कर लेते हैं।" अभिनेता वीडियो के हर चंक में मुस्कुराते दिख रहे हैं। अभिनेता को ज्यादातर फिल्मों में गुस्सैल रवैए और एक्शन के साथ देखा गया है, ऐसे में ये वीडियो बताता है कि सनी पाजी असल जिंदगी में अपने पिता धर्मेंद्र की तरह मस्तमौला इंसान हैं।

उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, "मुझे बेनकाब करने के लिए धन्यवाद, मैं आपसे प्यार करता हूं, अनुराग।" वीडियो में यह भी कैप्शन शेयर किया गया है कि ढाई किलो के हाथ और पांच किलो के दिल वाले इस शख्स का अनदेखा पहलू। दहाड़ तो मशहूर है लेकिन सेट को रोशन करने वाली हंसी भी उतनी ही लाजवाब है। 

इससे पहले इस वीडियो को फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह ने शेयर किया था और उनके अनदेखे पहलू और सेट पर शूटिंग करने वाले असल सनी देओल को दर्शकों तक पहुंचाया। उन्होंने लिखा था, "स्क्रीन पर आपकी दमदार उपस्थिति से लेकर सेट पर आपकी गर्मजोशी तक, हर दिन आपके साथ रहना एक खुशी की बात रही है, सर। 

हम सभी आपसे प्यार करते हैं।" इससे पहले भी सनी देओल ने सेट का एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि डांस स्टेप्स करना उनके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल कामों में से एक है। अभिनेता ने बताया था कि कैसे गानों की शूटिंग के दौरान उन्हें बुखार भी आ जाता था और खुद को मानसिक रूप से तैयार करने के लिए 1 दिन का समय लगता था।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD