Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पांचवां टी20 : भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 3,000 रन पूरे करने से सिर्फ इतने रन दूर

Surya Kumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 31 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 15:58 IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला खेला जाना है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2025 बतौर बल्लेबाज बेहद निराशाजनक रहा था। बीते साल खेली 22 टी20 पारियों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे।

टी20 विश्व कप 2026 से पहले उनकी खराब फॉर्म भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता थी, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज में उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है। पिछले 4 मैचों में वह दो तूफानी अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी से भारतीय मध्यक्रम मजबूत हुआ है। पिछली 4 पारियों में 32, 82, 56 और 8 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव तिरुवनंतपुरम में शनिवार को खेले जाने वाले टी20 में 33 रन बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट में उनके 3,000 रन पूरे हो जाएंगे। 

अंतरराष्ट्रीय टी20 में 3,000 रन पूरे करने वाले सूर्यकुमार यादव तीसरे भारतीय बन सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव से ज्यादा रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बनाए हैं। रोहित और विराट ने पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। सूर्यकुमार यादव ने अब तक 103 टी20 मैचों की 97 पारियों में 36.62 की औसत से 4 शतक और 23 अर्धशतक लगाते हुए 2,967 रन बनाए हैं। 

सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2025 अगर उनकी प्रतिष्ठा के मुताबिक रहा होता, तो टी20 फॉर्मेट में वह कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके होते। रोहित शर्मा ने 159 मैचों की 151 पारियों में 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाते हुए 4,231 रन बनाए हैं। इसके बाद विराट कोहली हैं। विराट ने 125 मैचों की 117 पारियों में 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाते हुए 4,188 रन बनाए हैं। 

 

Tags: Surya Kumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD