Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फिर शुरू होगा वेनेजुएला से तेल निर्यात, अमेरिका करेगा नेतृत्व : डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump, US President, United States, New York, Donald John Trump, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 31 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 15:57 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर अमेरिका के नेतृत्व में चल रही पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बहुत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और जल्द ही वेनेजुएला से तेल निर्यात दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। यह व्यवस्था वाशिंगटन के समर्थन से तैयार की गई है। ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, "वेनेजुएला की स्थिति में नेतृत्व बहुत अच्छा काम कर रहा है। 

हम इस पूरी प्रक्रिया में शामिल लोगों के साथ बहुत अच्छे से तालमेल बना रहे हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के कई देश जल्द ही वेनेजुएला का तेल लेना शुरू करेंगे और इस पहल में अमेरिका एक प्रमुख भूमिका निभाएगा। ट्रंप ने कहा, "हम दुनिया के देशों को आमंत्रित कर रहे हैं। वे तेल लेना शुरू करने जा रहे हैं। हम इस पूरी योजना का नेतृत्व करेंगे और अब तक यह बहुत अच्छी तरह काम कर रही है।"

 हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन-कौन से देश इस व्यवस्था में शामिल होंगे, तेल की कीमत क्या होगी या निर्यात कब से शुरू होगा। उनकी यह टिप्पणी उस व्यापक बैठक का हिस्सा थी, जिसमें ईरान, यूक्रेन और अमेरिका की घरेलू नीतियों जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर अपने प्रयासों को एक बड़ी सफलता के रूप में पेश किया और भरोसा जताया कि इससे हालात बेहतर होंगे।

बता दें कि वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े प्रमाणित तेल भंडारों में से एक है, लेकिन बीते एक दशक में देश की तेल उत्पादन क्षमता तेजी से गिर गई है। इसकी वजह आर्थिक संकट, जर्जर होती बुनियादी ढांचा व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध बताए जाते हैं। इस बीच, अमेरिका में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। 

हाउस ओवरसाइट और गवर्नमेंट रिफॉर्म कमेटी के डेमोक्रेट सदस्यों ने शुक्रवार को तेल व्यापार करने वाली कंपनियों विटोल और ट्रैफिगुरा से जवाब मांगा है। कमेटी के वरिष्ठ डेमोक्रेट सांसद, कैलिफोर्निया से प्रतिनिधि रॉबर्ट गार्सिया ने एक पत्र में इन कंपनियों की भूमिका पर सवाल उठाए। गार्सिया ने एक पत्र के जरिए कहा कि वेनेजुएला के एक शुरुआती तेल सौदे (जिसकी कीमत करीब 500 मिलियन डॉलर बताई जा रही है) से इन कंपनियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि वित्त रिकॉर्ड के मुताबिक, विटोल के वरिष्ठ ट्रेडर जॉन एडिसन ने पहले ट्रंप के चुनावी अभियान को लगभग 6 मिलियन डॉलर का चंदा दिया था। इससे संभावित हितों के टकराव की आशंका जताई गई है। गार्सिया ने कहा, "ट्रंप प्रशासन के वेनेजुएला तेल से जुड़े संदिग्ध कारोबारी सौदे अब सामने आ रहे हैं और ओवरसाइट डेमोक्रेट्स के पास कई सवाल हैं।" 

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप अपने पद का इस्तेमाल खुद को लाभ पहुंचाने के लिए कर रहे हैं, जबकि वे अमेरिकी जनता को गुमराह कर रहे हैं और वेनेजुएला का शोषण कर रहे हैं। अपने पत्र में गार्सिया ने यह भी लिखा कि जब ट्रंप ने एकतरफा फैसला लेते हुए अमेरिकी सेना को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए भेजा, उसके बाद प्रशासन ने साफ कर दिया था कि वह वेनेजुएला के तेल उद्योग और उसकी आय पर नियंत्रण चाहता है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद व्हाइट हाउस ने तेल ड्रिलिंग और ट्रेडिंग कंपनियों को बुलाकर वेनेजुएला तेल से जुड़े लाभदायक अवसर पेश किए। कमेटी अब यह जानना चाहती है कि क्या इन कंपनियों को सैन्य कार्रवाई की पहले से जानकारी दी गई थी और तेल से होने वाली कमाई को कैसे मैनेज किया जा रहा है।

 

Tags: Donald Trump , US President , United States , New York , Donald John Trump , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD