Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा क्षेत्र में हुए बड़े सुधारों की बदौलत सरकारी स्कूल बने राज्य की शान : विधायक जीवनजोत कौर

‘प्रवेश अभियान’ जागरूकता वैन का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत

Jeevan Jyot Kaur, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 17:44 IST

शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा नए सत्र के लिए शुरू किए गए ‘प्रवेश अभियान’ के तीसरे दिन आज विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली जागरूकता वैन को अमृतसर के हलका पूर्वी से विधायक जीवनजोत कौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वैन का विभिन्न सरकारी स्कूलों में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कंवलजीत सिंह, राजेश शर्मा तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी इंदू मंगोतरा के दिशा-निर्देशों और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गुरदेव सिंह, यशपाल तथा बलजीत सिंह की अगुवाई में शरीफपुरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व सुधारों की बदौलत आज पंजाब के सरकारी स्कूल राज्य की शान बन चुके हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि हम देखें तो लगभग 90 प्रतिशत उच्च पदों पर आसीन अधिकारी और शिक्षक सरकारी स्कूलों से ही शिक्षित हैं। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक रोहित देव, डी.आर.सी. विजय कुमार, मनीष कुमार मेघ, संदीप सियाल, राजिंदर सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर परमिंदर संधू, मीडिया इंचार्ज मनप्रीत संधू, बलजीत सिंह मली, सी.एच.टी. हरभक्श सिंह, हरमिंदर सिंह, दलजीत सिंह, तेजिंदरजीत कौर गिल, कुलविंदर कौर, अरविंदर कुमार, शिखा सैनी, बलजिंदर सिंह, पंकज कोछड़ सहित अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jeevan Jyot Kaur , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD