Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हर 'इश्क' परफेक्ट नहीं होता पर काफी होता है, 'दो दीवाने सहर में' मृणाल संग सिद्धांत चतुर्वेदी का प्यार चढ़ेगा परवान

Mrunal Thakur, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Siddhant Chaturvedi, Do Deewane Seher Mein
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 17:11 IST

हर 'इश्क' परफेक्ट नहीं होता पर काफी होता है, अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज को अब कुछ ही समय बाकी है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर के साथ एक रोमांटिक किरदार निभा रहे सिद्धांत एक सॉफ्ट और भावनात्मक लवर-बॉय की भूमिका में दिखेंगे। शुक्रवार को अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। 

इसमें दोनों एक दूसरे के साथ खोए नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने पोस्ट कर लिखा, "रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों को वापस लाना, क्या यह वर्तमान समय की जरूरत है या सिर्फ मुझे ऐसा लग रहा है? सिद्धांत के पोस्ट करने के बाद फैंस के बीच यह चर्चा शुरू होने लगी है कि क्या रोमांटिक फिल्मों का दौर फिर से लौट रहा है, हालांकि सोशल मीडिया पर शेयर किए गए सिद्धांत के पोस्ट के साथ तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि यह फिल्म हल्की-फुल्की रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी।

यही वजह है कि कई दर्शकों ने सिद्धांत की इस बात से सहमति जताते हुए फील-गुड रोमांटिक फिल्मों की वापसी का स्वागत किया है। 'दो दीवाने सहर में' एक आधुनिक प्रेम कहानी है, जिसमें पुराने जमाने के रोमांस की झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं फैंस भी सिद्धांत और मृणाल को एक साथ रोमांटिक अंदाज में देखने के लिए बेताब हैं।

इससे पहले फिल्म का टीजर और इसका गाना 'आस्मा' जारी हो चुका है, जिसे देखकर फैंस और भी ज्यादा फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि सिद्धांत और मृणाल की केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएगी कि नहीं। रवि उद्यावर द्वारा निर्देशित फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसमें प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार भी हैं। फिल्म की कहानी एक अनोखे और खूबसूरत रोमांस को दर्शाती है। फिल्म में अन्य कलाकारों में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयेशा रजा, संदीपा धर समेत कई नाम शामिल हैं। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Mrunal Thakur , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Siddhant Chaturvedi , Do Deewane Seher Mein

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD