Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

'मर्दानी-3' पब्लिक रिव्यू : बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने कहा- सबको फिल्म देखनी चाहिए

Bollywood, Review, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Rani Mukerji, Mardaani 3, Mardaani 3 Review, Mardaani 3 Public Review
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 17:01 IST

क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' का तीसरा पार्ट 'मर्दानी-3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक बार फिर रानी बहादुर अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के अवतार में दिखीं हैं, जो क्रिमिनल गतिविधियों को रोकने के लिए अपनी जान दांव पर लगाती दिख रही हैं। रिलीज के साथ फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 

एक बार फिर रानी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। फिल्म देखकर आए दर्शक ने बताया, "फिल्म गंभीर मुद्दे चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बनी है, जो समाज के काले सच को उजागर करती है। फिल्म में रानी मुखर्जी का रोल बहुत दमदार है और फिल्म ने शुरू से लेकर आखिर तक दर्शकों को बांधने की कोशिश की है। 

फिल्म थ्रिलर और सस्पेंस से भरी है। फिल्म में विलेन के तौर पर नए चेहरों को उतारा गया है, लेकिन अगर मर्दानी-1 और मर्दानी-2 की बात की जाए तो मर्दानी-3 थोड़ी कमजोर है। फिल्म वन टाइम वॉच है।" एक दूसरे दर्शक ने कहा, "क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' की वजह से ही हम फिल्म का तीसरा पार्ट देखने के लिए आए, और फिल्म वाकई शानदार है। 

फिल्म में रानी मुखर्जी ने दमदार एक्शन किया है, लेकिन बीच में कहीं-कहीं फिल्म स्लो हो जाती है, लेकिन फिल्म अच्छी है। तीनों फिल्मों की कहानी अलग रही है, लेकिन तीनों पार्ट अपनी-अपनी जगह सही हैं। सबको फिल्म जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि ये समाज के खतरनाक मुद्दों को दिखाती है।" एक अन्य दर्शक ने कहा, "फिल्म की कहानी के साथ रानी की एक्टिंग लाजवाब है। 

रानी जिस तरीके से परिस्थितियों को संभालती है और एक्शन करती हैं, वो दिल जीतने वाला है।" उन्होंने आगे कहा, "फिल्म का स्क्रीनप्ले, कहानी और बाकी कलाकारों ने भी शानदार काम किया है। फिल्म को देखकर बोरिंग नहीं लगेगा। फिल्म के जरिए ये भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि हमारी पुलिस हमारी रक्षा करने के लिए कितने खतरनाक काम करती है। 

मेरा मानना है कि फिल्म को परिवार के साथ देखना चाहिए।" फिल्म का पहला शो देखकर लौटे दर्शकों को फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग शानदार लगी। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को भी बहुत प्यार मिल रहा है। दर्शकों के प्यार के साथ फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग करती है, ये तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन फिलहाल फिल्म को बहुत सारा प्यार मिल रहा है।

 

Tags: Bollywood , Review , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Rani Mukerji , Mardaani 3 , Mardaani 3 Review , Mardaani 3 Public Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD