Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

निर्देशक प्रियदर्शन के लिए साथ आए विद्या और अक्षय, वीडियो देख फैंस बोले-मंजुलिका वापस आ गईं

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Vidya Balan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 16:48 IST

बॉलीवुड ने कई फिल्मों के जरिए सिनेमाघरों में डर, हंसी और रोमांच को एक साथ दर्शकों के सामने पेश किया। इन्हीं फिल्मों में से एक है 'भूल भुलैया'। फिल्म में विद्या बालन और अक्षय कुमार लीड रोल में थे। फैंस ने इनके किरदारों को काफी पसंद किया। अब एक बार फिर दोनों साथ में नजर आए हैं, लेकिन इस बार फिल्म में नहीं, बल्कि एक छोटे से वीडियो में।

दरअसल, मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए दोनों एक साथ आए। अभिनेता अक्षय कुमार और 'भूल भुलैया' की मंजुलिका विद्या बालन ने हल्के-फुल्के मनोरंजन भरे अंदाज से फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस खास वीडियो को अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया।

वीडियो में अक्षय कुमार बच्चों के झूले पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वे निर्देशक की उम्र का जिक्र करते हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और शानदार फिल्मों की कामना करते हैं। इसके बाद वीडियो में एक और दिलचस्प मोड़ आता है, जब अक्षय कहते हैं कि उनका एक दोस्त भी प्रियदर्शन को शुभकामनाएं देना चाहता है। तभी 'मंजुलिका' विद्या बालन बच्चों के बने टेंट हाउस से झांकती हुई नजर आती हैं और प्रियदर्शन को जन्मदिन की बधाई देती हैं। 

साथ ही आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के लिए भी शुभकामनाएं देती हैं। इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, "आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।" इस वीडियो के सामने आते ही फैंस भी अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट्स में कोई 'भूल भुलैया' की मंजुलिका को देखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है तो किसी ने अक्षय और विद्या की जोड़ी को फिर से साथ देखने की इच्छा जाहिर की।

एक यूजर ने लिखा, 'ओरिजिनल मंजुलिका वापस आ गईं। बचपन की यादें ताजा हो गईं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्रियदर्शन सर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप जैसे डायरेक्टर बार-बार नहीं आते।' अन्य यूजर्स ने लिखा, "'भूल भुलैया' आज भी नंबर वन है। असली डर और असली क्लास विद्या बालन ही लेकर आती हैं।"

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Vidya Balan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD