Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'चेता को डिस्टर्ब मत करो', सूर्यकुमार यादव ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर संजू सैमसन के साथ की मस्ती

Surya Kumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sanju Samson
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 16:03 IST

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला तिरुवनंतपुरम में शनिवार को खेला जाना है। मैच के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के कप्तान संजू सैमसन के साथ मस्ती करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो बीसीसीआई के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया गया है।

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी बस पकड़ने के लिए जा रहे थे। संजू सैमसन केरल से संबंध रखते हैं। इसलिए राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचने और एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय सैमसन के नाम के नारे लग रहे थे। सैमसन कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ चल रहे थे। कैमरामैन दोनों की तस्वीरें लेने के लिए उनके आगे चल रहे थे। 

इतने में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'चेता को डिस्टर्ब मत करो' और आगे हाथ बढ़ाकर सैमसन को चलने को कहा। सैमसन मुस्कुराते हुए नजर आए। सैमसन को टीम में 'चेता' उपनाम से जाना जाता है। सूर्यकुमार यादव ने सैमसन से वीडियो में पूछा है कि 'गॉड्स ओन कंट्री' में आकर कैसा लग रहा है। जवाब में सैमसन ने कहा कि यहां आकर हमेशा अच्छा लगता है लेकिन इस बार यहां आना विशेष है।  

बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। संजू सैमसन को टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बतौर विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया में चुना गया है। शुभमन गिल को ड्रॉप कर संजू सैमसन को जगह दी गई है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के शुरुआती चारों मैचों में सैमसन पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। 

सैमसन पिछले 4 मैचों में 10, 6, 0, और 24 का स्कोर कर सके हैं। चौथे टी20 में उन्हें अच्छी शुरुआत मिल गई थी। उनके पास एक बड़ी पारी खेलने और टीम को जीत दिलाने का मौका था, लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। लगातार खराब फॉर्म की वजह से सैमसन आलोचना के केंद्र में हैं। तिरुवनंतपुरम सैमसन का स्थानीय मैदान है।

संभव है चार असफलताओं के बावजूद उन्हें टीम एक मौका और दे। भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है, इसलिए भी उन्हें एक और मौका मिल सकता है, लेकिन उनके लिए यह मौका आखिरी हो सकता है। अगर पांचवें टी20 में सैमसन को मौका मिलता है और उनके बल्ले से रन नहीं निकलते, तो विश्व कप की प्लेइंग इलेवन में उनके लिए जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।  

 

Tags: Surya Kumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sanju Samson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD